इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती परीक्षा की आंसर-की जारी, इस दिन तक दर्ज कराएं आपत्ति
इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘डी’ भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। एग्जाम में शामिल कैंडिडेट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर इसे…
इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court) ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘डी’ भर्ती परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी कर दी गई है। एग्जाम में शामिल कैंडिडेट राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं। अभ्यर्थी 26 जनवरी तक प्रोविजनल आंसर-की पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। परीक्षा का आयोजन 4 और 5 जनवरी 2025 को किया गया था।
इस भर्ती परीक्षा के जरिए इलाहाबाद हाईकोर्ट के विभिन्न जिला न्यायालय में ग्रुप ‘सी’ और ग्रुप ‘डी’ के कुल 3306 पदों को भरा जाएगा। इन पदों में ड्राइवर ग्रेड- IV, ग्रुप ‘सी’ लिपिक संवर्ग, आशुलिपिक ग्रेड- III और ग्रुप-डी के विभिन्न पद शामिल हैं। आपत्ति दर्ज कराने वाले अभ्यर्थियों को प्रति प्रश्न 500 रुपए फीस जमा करनी होगी। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिए जाएंगे। लिखित परीक्षा में 100 नंबरों के कुल 100 प्रश्न पूछे गए थे। एग्जाम में माइस मार्किंग नहीं लागू की गई है। इस पर प्राप्त आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की और रिजल्ट जारी किया जाएगा।
Allahabad High Court की ऐसे चेक करें आंसर-की-
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट exams.nta.ac.in पर जाएं।
- होम पेज पर दिए गए इलाहाबाद हाईकोर्ट भर्ती 2024-25 टैब पर क्लिक करें।
- अब प्रोविजनल आंसर-की लिंक पर क्लिक करें।
- आंसर-की पीडीएफ के रूप में स्क्रीन पर आ जाएगी।
- अब चेक करें और प्रिंट निकाल ले।
लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों स्किल टेस्ट और डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया में शामिल होंगे। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टेनोग्राफ के 583, क्लर्क के 1054, ड्राइवर के 30, और ग्रुप डी के कुल 1639 पदों पर भर्तियां की जानी हैं। आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई थी।
छोटे सरकार ने बाढ़ कोर्ट में किया सरेंडर, बोले- अब जेल जा रहे हैं…
वहीं आरक्षित कैटेगरी के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र सीमा में छूट भी दी गई थी। आवेदन की प्रक्रिया 4 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चली थी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में दिखेंगे नए रंग, मुख्य कवर पर होगा क्यूआर कोड
मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में नकलविहीन और पारदर्शी परीक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कदम उठाए जा रहे हैं। परीक्षा प्रक्रिया में तकनीक के इस्तेमाल, निगरानी और सुरक्षा…
AIIMS Fellowship 2027: आवेदन की तारीख से परीक्षा तक, यहां जानें पूरी डिटेल
मेडिकल क्षेत्र में विशेषज्ञता बढ़ाने की तैयारी कर रहे डॉक्टरों के लिए अच्छी खबर है। AIIMS नई दिल्ली ने जनवरी 2027 सेशन के फेलोशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन मांगे हैं। इस कार्यक्रम में 34 मेडिकल और सर्जिकल विशेषज्ञताओं के…
CA इंटर सितंबर रिजल्ट जारी, नील राजेश शाह और चंदक साक्षी ने किया टॉप
CA बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने सितंबर 2026 की इंटरमीडिएट परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक रिजल्ट…
Gen Z के लिए बड़ा मौका, यहां मिल रही रू.61,500 स्टाइपेंड वाली फेलोशिप
मुंबई में युवाओं के लिए पढ़ाई के साथ प्रशासनिक काम का प्रैक्टिकल अनुभव हासिल करने का शानदार मौका है। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने Gen Z Fellowship 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह 12 महीने का पेड फेलोशिप…
