24 घण्टे ऑनलाइन

अखिलेश यादव ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी, बीजेपी बोली- देर आए दुरुस्त आए

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज दोपहर को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। अखिलेश यादव ने त्रिवेणी संगम में पहुंचकर जब डुबकी लगाई, उस समय समाजवादी…

24GhanteOnline
January 26, 2025
2 min read

प्रयागराज। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) आज दोपहर को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे, जहां उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। अखिलेश यादव ने त्रिवेणी संगम में पहुंचकर जब डुबकी लगाई, उस समय समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में वहां मौजूद रहे। इससे पहले मकर संक्रांति के मौके पर अखिलेश यादव ने हरिद्वार स्थित हर की पौड़ी पर आस्था की डुबकी लगाई थी।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने ऐसे में अब संगम में डुबकी लगाकर उत्तर प्रदेश की राजनीति को गरमा दिया है। महाकुंभ स्नान के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मैंने 11 डुबकी लगाई है। दरअसल, सपा अध्यक्ष रविवार को प्रयागराज पहुंचे। संगम नगरी पहुंचने के बाद वे सीधे संगम तट पहुंचे। वहां समर्थकों के साथ संगम में डुबकी लगाई।

वहीं, प्रयागराज महाकुंभ में विपक्षी नेताओं के ना पहुंचने पर लगातार सवाल उठ रहे थे। अब अखिलेश ने अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ संगम में स्नान कर बीजेपी पर पलटवार किया है।

बीजेपी ने साधा अखिलेश (Akhilesh Yadav) पर निशाना


अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के संगम मे स्नान करके पर भारतीय जनता पार्टी ने निशाना साधा है। बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि देर आए दुरुस्त आए, उम्मीद है कि संगम में स्नान के बाद अखिलेश यादव का चित शांत हो जाएगा। गंगा जी में स्नान के बाद मन को शांति मिलती है। अब शायद अखिलेश यादव के मन को शांति मिल जानी चाहिए, क्योंकि पिछले एक महीने से अखिलेश महाकुंभ को लेकर अनर्गल मिथ्या प्रलाप कर रहे थे।

दिल्ली के कर्तव्य पथ पर संस्कृत में गूंजी महाकुम्भ के स्वर्गलोक की आभा


उन्होंने कहा कि अखिलेश हर वक्त कुंभ का अपमान करने की कोशिश करते थे। आज उन्होंने अपनी आंखों से सारी व्यवस्थाएं देखीं हैं तो उम्मीद है कि अब कुंभ को लेकर झूठ बोलना बंद करेंगे, लोगों को डराना बंद करेंगे। कुंभ की व्यवस्था की तारीफ में कुछ शब्द लिखेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…