24 घण्टे ऑनलाइन

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री महाकुम्भ 2025 में आये श्रद्धालुओं को माला पहना किया स्वागत

महाकुंभनगर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की भारतीय अध्यात्म, आस्था, मूल्यों व संस्कृति के समागम के साथ दिव्य और भव्य शुरूआत हो चुकी…

24GhanteOnline
January 13, 2025
4 min read

महाकुंभनगर: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ 2025 (Maha Kumbh) की भारतीय अध्यात्म, आस्था, मूल्यों व संस्कृति के समागम के साथ दिव्य और भव्य शुरूआत हो चुकी है। 13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के दिन प्रथम स्नान को डेढ़ करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर पुण्य प्राप्त किया। कुम्भ मेला क्षेत्र में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। इसमें विदेशी श्रद्धालु भी शामिल हैं। केन्द्र और प्रदेश सरकार की बेहतर व्यवस्था से कुम्भ में आये श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का सामना नहीं करना पड़ा। महाकुम्भ में करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना के दृष्टिगत सभी तहर की तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं। उन्होंने महाकुंभ का पहला स्नान सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए मेला प्रशासन, नगर विकास, ऊर्जा विभाग, पुलिस और प्रशासन तथा नगर निगम प्रयागराज सभी एजेंसियों और वालंटियर्स को धन्यवाद दिया।

नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने सोमवार को कुम्भ (Maha Kumbh) में आये हजारों श्रद्धालुओं को नगर निगम प्रयागराज कार्यालय के सामने फूल माला पहनाकर स्वागत किया और उनका उत्साहवर्धन बढ़ाया, नगर के सफाई मित्रों ने ढोल नगाडे़ बजाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। इस दौरान तीर्थ यात्रियों में एक अद्भुत उत्साह व उमंग देखने को मिला। अपने तीन दिवसीय दौरे पर प्रयागराज आए नगर विकास मंत्री ने तीसरे दिन सोमवार को सुबह होते ही प्रयागराज की सड़कों पर उतरकर साफ-सफाई व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया और स्वयं सफाई कर्मियों से बात कर उनको प्रोत्साहित किया।

इस दौरान नगर आयुक्त प्रयागराज, अपर नगर आयुक्त, सहित नगर निगम के सभी स्वच्छता कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित रहे। महाकुम्भ स्नान के प्रथम दिन प्रयागराज आने वाले अन्य राज्यों से सभी तीर्थ यात्रियों ने यहाँ की स्वच्छता और दिव्यता देखकर खूब सराहा और यहाँ की नगर प्रशासन और नगर निगम के प्रयागराज के सभी स्वच्छता कर्मियों का धन्यवाद भी किया।

मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) सोमवार को देर शाम प्रयागराज के भावापुर में महाकुम्भ मेला के निमित्त बने अस्थायी वाहन पार्किंग का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वाहन पार्किंग की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वे श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी कहा कि मेले के दौरान स्वच्छता और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।

योगी सरकार ने महाकुम्भ में स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं पर कराई पुष्पवर्षा, अभिभूत श्रद्धालु बोले – जय श्री राम


इस अवसर पर मंत्री (AK Sharma) ने कहा महाकुम्भ मेला एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है और हमें इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी हैं। हम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने मेला क्षेत्र में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या के दृष्टिगत मेला प्रबंधन की व्यवस्थाओं का पुनः जायजा लिया और इन व्यवस्थाओं को और सुदृढ़ करवाया।

सर्वप्रथम उन्होंने प्रयाग कुम्भ मेला क्षेत्र में बने इंटीग्रेटेड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया और वहां की सुविधाओं व संचालन का परीक्षण भी किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के साथ सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की मानीटरिंग की जा रही है। मेला क्षेत्र में 2700 सीसीटीवी कैमरा लगाये गये हैं। साथ ही ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। इससे मेला क्षेत्र में आये लोगों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी। इसी प्रकार मेला क्षेत्र में व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तथा श्रद्धालुओं की सहायता के लिए ऊर्जा विभाग ने बिजली के खम्भों में क्यूआर कोड स्थापित किया है। जोकि जीआईएस मैपिंग पर कार्य करेगा। इससे लोगों को अपनी लोकेशन बताने में आसानी होगी तथा किसी प्रकार की समस्या पर सहायता के लिए कन्ट्रोल रूम को जानकारी दे सकता है। पूरे मेला क्षेत्र में 50 हजार से अधिक विद्युत पोल पर क्यूआर कोड स्थापित किये गये है, जिसको स्मार्टफोन के माध्यम से स्कैन करके मदद ली जा सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…