महाकुंभ के जिस क्षेत्र में लगी आग वहां पहुंचे एके शर्मा, मेलाधिकारियों को दिए निर्देश
लखनऊ/महाकुंभनगर: प्रयागराज के महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कुछ ही क्षणों में जानकारी मिलते ही मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मेलाधिकारी से बात करके राहत और…
लखनऊ/महाकुंभनगर: प्रयागराज के महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला क्षेत्र के सेक्टर-19 में आग लगने की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कुछ ही क्षणों में जानकारी मिलते ही मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मेलाधिकारी से बात करके राहत और बचाव कार्य करने को कहा।
फायर ब्रिगेड, एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए और शीघ्र वहां पर पहुँचकर अल्प समय में ही आग पर काबू पा लिया गया।
उसके साथ ही मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने स्वयं तुरंत घटनास्थल पर जाकर परिस्थिति देखी; पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों और प्रभावित लोगों से बातचीत किया।
मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। किसी को गंभीर शारीरिक क्षति होने की भी रिपोर्ट नहीं है।
महाकुंभ मेला क्षेत्र में लगी आग, नुकसान का जायजा लेने पहुंचे योगी
मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मेलाधिकारी को निर्देशित किया कि:
1. प्रभावित लोगों का त्वरित पुनःस्थापन करने के साथ हर संभव सहायता किया जाय।
2. रात्रि में उनके ठहरने की व्यवस्था किया जाय।
3. इस घटना के कारणों की समीक्षा कर ऐसी घटनायें भविष्य में न हों, इसका प्रबंध किया जाय।
मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने यह भी कहा कि हम प्रभावित लोगों के साथ खड़े हैं और प्रार्थना करते हैं कि ईश्वर और माँ गंगा-यमुना उन सबको स्वस्थ-सुखी और सुरक्षित रखें।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
