24 घण्टे ऑनलाइन

प्रयागराज बनेगा विश्व का भव्य और विलक्षण नगर: एके शर्मा

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को प्रयागराज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज में आयोजित…

24GhanteOnline
January 8, 2025
5 min read

प्रयागराजः उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बुधवार को प्रयागराज का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रयागराज में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों मे प्रतिभाग किया। सर्वप्रथम उन्होंने विकास कार्यों एवं सफाई कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा महाकुम्भ के दृष्टगत प्र्रयागराज के सोरांव में बन रहे पार्किंग स्थल का निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिये।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने प्रयागराज एवं कुम्भ मेला क्षेत्र में स्वच्छता बनायें रखने तथा स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए नगर विकास द्वारा संचालित किये जा रहे स्वच्छता रथ यात्रा (Swachhata Rath) में समिलित होकर लोगों से स्वच्छता पर विषेश ध्यान देने का आग्र्रह किया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी दिन-रात परिश्रम कर रहे लेकिन स्वच्छता कार्यों में जनसहयोग आवश्यक है। स्वच्छता का संदेश देने तथा स्वच्छता परमो धर्मः को आत्मसात करने तथा इन कार्यों में जनभागीदारी बढ़ाने के लिए भारद्वाज आश्रम से स्वच्छता रथ यात्रा निकाली गयी। इस बार के महाकुंभ में प्रयागराज वैश्विक स्तर का नगर दिखे, इसके लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे।

महाकुम्भ-2025 की तैयारियों के दृष्टिगत मंत्री (AK Sharma) ने नगर विकास, विद्युत विभाग, जलकल एवं जल निगम के अधिकारियों के साथ बैठक कर जरूरी निर्देश दिये। उन्होंने कुम्भ मेला क्षेत्र एवं प्रयागराज की सड़कों की साफ-सफाई कराने तथा मलवा हटाने के निर्देश दिये। इसी प्रकार जल निकासी एवं पाइप डालने के कार्यों को समय से पूरा करने को कहा। सड़कों एवं गलियों पर सभी स्ट्रीट लॉइटे रात में जलती हुई दिखे। मेला क्षेत्र में विद्युत सुरक्षा का विषेश ध्यान रखा जाये। बिजली के खम्भों पर क्यूआर कोड को समय रहते लगाये। साथ ही फायर ब्र्रिगेड टीम को हमेशा सतर्क रखे। लोगों के लिए बनाये जा रहे आश्रय स्थलों में सभी सुविधाएं व व्यवस्थाएं उपलब्ध रहें। महत्वपूर्ण जगहों पर अलाव की भी व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि इस बार महाकुम्भ 13 जनवरी से 26 फरवरी तक चलेगा। इस अवसर पर करोड़ों श्रद्धालु प्रयागराज में एकत्र होंगे और गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम में स्नान करेंगे। श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए सभी विभाग समन्वय बनाकर कार्य करेें।

योगी सरकार के दिव्य, भव्य और स्वच्छ महाकुम्भ का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए निकाली गई स्वच्छता रथ यात्रा


नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने मलाक हरहर में बने नये फ्लाईओवर के नीचे कराये जा रहे सुंदरीकरण में पौधारोपण, सड़क के पट्टे की पुताई और दीवालों पर कलाकारी का निरीक्षण किया। कार्यरत मजदूरों से वार्ता कर उनको प्रोत्साहित किया। स्थानीय लोगों ने उनकों बताया कि इस बार कुंभ का आयोजन अद्भुत है। उन्होंने कहा कि तीर्थराज की महिमा, दिव्यता और भव्यता बढ़ाने के लिए इस बार के महाकुंभ में कई नये ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। प्रयाग नगर के चारों तरफ़ चार भव्य द्वारों का निर्माण नगर विभाग द्वारा कराया गया है। ये चारों भव्य द्वार पहली बार प्रयाग में बनाये गये हैं जो लंबे समय तक नगर की शोभा में अभिवृद्धि करते रहेंगे। इनमें से प्रतापगढ़ रोड पर फाफामऊ में बनाये गये भव्य गंगा द्वार का उन्होंने आज निरीक्षण किया। इसी प्रकार सरस्वती द्वार वाराणसी रोड पर, यमुना द्वार रीवां पर और शिव द्वार मिर्ज़ापुर रोड पर बनाया गया है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि नेशनल हाईवे, रेलवे, गंगा पर नया पुल बन रहा है, यह काम पहली बार हुआ है। प्रयागराज अब सामान्य और छोटा शहर नहीं, बल्कि भारत का ही नहीं, विश्व का एक बहुत ही सुंदर व विलक्षण नगर के रूप में प्रस्तुत हुआ है। सफाई का जो काम है, मैं हमेशा कहता रहा हूं कि मनुष्य के साथ मशीन और मशीन के साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी पर काफी हद तक निर्भर होता है। मनुष्यों के साथ मशीनें भी सफाई कार्य में लगी हुई हैं। नई तकनीक के साथ अगर हम कचरा का प्रबंधन करेंगे, जल प्रबंधन करेंगे तो उसमें और भी बेहतरी होती है।

एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि, इतिहास में यहां पर हजारों पर इस तरह के कुंभ और महाकुंभ का आयोजन हुआ होगा। मैं प्रयाग की धरती से 45 साल से जुड़ा हूं। मैंने कई बार कुंभ का आयोजन प्रत्यक्ष रूप से देखा है। उन सभी आयोजनों से अलग इस बार का मेला है। महाकुंभ के लिए प्रयागराज को न केवल सजाया और संवारा गया है, बल्कि स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाने के साथ इसकी आधारभूत संरचना थी, इंफ्रास्ट्रक्चर था, उसे हमेशा-हमेशा के लिए सुदृढ़ किया गया है। ज्यादातर सड़कें चौड़ी हुई हैं। इस समय पूरा प्रयागराज शहर तमाम समस्याओं से पूरी तरह मुक्त हो गया है। ट्रैफिक समस्या और रेलवे क्रॉसिंग से निजात दिलाने के लिए कई जगह फ्लाईओवर बनाए गए हैं। मंदिरों का भी हमने जीर्णोंधार और विकास कराया है। भारद्वाज ऋषि का आश्रम हजारों साल पुराना है। हम लोग विद्यार्थी जीवन में भी यहां आया करते थे, लेकिन तब इसे कोई पूछने वाला नहीं था। आज हमने इसे भव्य रूप दे दिया है। लेटे हनुमान जी, अक्षयवट का कॉरिडोर बनाया गया है। भगवान नागवासुकी के मंदिर का जीर्णोंधार किया गया है। निषादराज के स्थान श्रृंग्वेरपुर धाम का जो कायाकल्प किया गया है, सारे के सारे काम महाकुंभ में पहली बार हुए हैं और उनकी वजह से इंफ्रास्टक्चर विकसित हुए हैं। इस महाकुंभ के चलते प्रयागवासियों को बहुत बधाई और धन्यवाद दूंगा। उनके इस नगर में इतना सारा काम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जी के आशीर्वाद से हुआ है।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि हमने ऐसी एसटीपी बनाई है, जिसका पानी इतना साफ है कि लगता है कि कोई झरना गिरता है। नई तकनीक लगाने का बहुत सारा प्रभाव होता है। सबसे अनुरोध करता हूं कि सिर्फ प्रयागराज ही नहीं समस्त उत्तर प्रदेश के लोग हमारे इस स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और अपने आसपास के स्थान को साफ-स्वच्छ रखें।

इस अवसर पर प्रयाग के महापौ, नगर आयुक्त, पार्षदगड़ तथा विभागोें के संबंधित अधिकारी मौजूद रहें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…