महाकुंभ के व्यवस्थापन में नगर विकास विभाग का भगीरथ प्रयास, नगर विकास मंत्री लगातार कुम्भ मेले में कर रहे प्रवास
लखनऊ : तीर्थराज प्रयाग महाकुंभ (Maha Kumbh) के व्यवस्थापन, सफाई, स्वच्छता के लिए नगर विकास विभाग भगीरथ प्रयास कर रहा है। व्यवस्था में कहीं पर चूक व शिकायत न हो, इसके लिए नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) लगातार…
लखनऊ : तीर्थराज प्रयाग महाकुंभ (Maha Kumbh) के व्यवस्थापन, सफाई, स्वच्छता के लिए नगर विकास विभाग भगीरथ प्रयास कर रहा है। व्यवस्था में कहीं पर चूक व शिकायत न हो, इसके लिए नगर विकास मंत्री ए0के0 शर्मा (AK Sharma) लगातार कुम्भ मेला क्षेत्र प्रवास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को बसंत पंचमी के अमृत स्नान पर लगभग 04 करोड़ श्रद्धालुओं सहित महाकुंभ में अब तक 35 करोड़ से अधिक देश-विदेश से आये श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। कुम्भ मेला क्षेत्र की सफाई व्यवस्था हेतु 20 हज़ार सफ़ाई कर्मियों, सैकड़ों सुपरवाइज़र, हज़ारों मशीनें, वाहन और संसाधन नगरीय निकायों से लगाये गये।
नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने बताया कि बसंत पंचमी में संगम में पुण्य स्नान के लिए भारी भीड़ होने के बाद भी मेला क्षेत्र की विशेष एवं त्वरित सफ़ाई सुनिश्चित करने के लिए प्रयागराज नगर निगम की निकटतम निकायों से अपर नगर आयुक्त एवं अधिशासी अधिकारी स्तर के 14 अधिकारियों की अतिरिक्त रूप से ड्यूटी लगायी गयी। शौचालयों की डिस्लजिंग की व्यवस्था पूर्ण करायी गयी तथा निकटतम निकायों से लाकार लगभग 25 मोबाइल ट्वायलेट की और अतिरिक्त रूप से व्यवस्था की गयी। विभागीय मंत्री सहित प्रमुख सचिव एवं सचिव/निदेशक द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर शौचालयों एवं सफाई व्यवस्था की जांच की गयी।
उन्होंने (AK Sharma) बताया कि राज्य स्तर से विशेष टीमों द्वारा सचिव के नेतृत्व में डेडिकेटेड टीम द्वारा विभिन्न सेक्टर्स का स्थलीय निरीक्षण, डस्टिबिन की उपलब्धता, शौचालय की व्यवस्था एवं साफ-सफाई, रोड स्वीपिंग आदि का निरीक्षण लगातार किया जा रहा। ट्वायलेट के इस्तेमाल के उपरांत जेट स्प्रे से तुरंत सफाई एवं चूना आदि की व्यवस्था की गयी तथा खराब पाए गए शौचालयों को तत्काल व्यवस्थित किये जाने की व्यवस्था की गई। महाकुंभ क्षेत्र में भारी भीड़ के कारण शौचालयों की उपयोगिता अत्यधिक होने के कारण तत्काल डिस्लजिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करायी गयी। शेड वाले समस्त अस्थायी मूत्रालयों पर साइनेज की व्यवस्था सुनिश्चित की गयी। सभी शौचालय पर भी साइनेज की व्यवस्था की गयी तथा जगह-जगह पर शौचालयों की दूरी के बारे में बोर्ड भी लगाए गए।
प्रदेश के विद्युत विभाग ने प्रयाग की कुम्भ भूमि पर बनायी सपनों की दुनिया
ए0के0 शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि महाकुंभ क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त बनाये जाने हेतु अखाडों में दोना-पत्तल और मेले में कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। अमृत स्नान के उपरांत तत्काल गार्बेज कलेक्शन कर नजदीकी एमआरएफ एवं एसडब्लूएम प्लांट पर उनके त्वरित निस्तारण हेतु भेजा जा रहा है। सफाई कर्मियों द्वारा निरंतर सफ़ाई करने के साथ ही प्रति घंटे कूड़े का उठान किया जा रहा है, जिससे कि अमृत स्नान के अवसर पर कुंभ क्षेत्र में गार्बेज प्वांइट्स डेवलप न हों। सफाई कर्मियों द्वारा निरंतर रोड स्वीपिंग की जा रही है, जिसका निरीक्षण अतिरिक्त अधिशासी अधिकारियों एवं राज्य की डेडिकेटेड टीम द्वारा किया जा रहा है।
उन्होंने (AK Sharma) कहा कि महाकुंभ में आये हुए श्रद्धालुओं के पैर में धूल न लगे और न ही धूल उड़े इसके लिए नगरीय जल निगम के लगभग 200 जल छिड़काव टैंकर निरंतर सेवा में लगाये गये हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
