24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुंभ को अद्वितीय और अलौकिक बनाने में कोई कोर-कसर नहीं रखनी: एके शर्मा

लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दृष्टिगत प्रयागराज शहर सहित कुंभ मेला क्षेत्र में 28, 29 एवं 30 जनवरी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। मौनी…

24GhanteOnline
January 21, 2025
4 min read

लखनऊ/प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि 29 जनवरी को मौनी अमावस्या के दृष्टिगत प्रयागराज शहर सहित कुंभ मेला क्षेत्र में 28, 29 एवं 30 जनवरी को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहेगी। मौनी अमावस्या के दिन 08 से 10 करोड़ श्रद्धालुओं के पवित्र त्रिवेणी में डुबकी लगाने की संभावना है। इस दृष्टि से अभी से सुरक्षा, स्वच्छता और अन्य व्यवस्थाओं के लिए पूरी तरह से सतर्क रहें।

महाकुंभ (Maha Kumbh) मेले के प्रबंधन हेतु ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री (AK Sharma) तीन दिन से मेला क्षेत्र में डटे हैं। मेला प्राधिकरण के उच्च अधिकारियों के साथ मीटिंग कर उन्होंने कहा कि महाकुंभ को अद्वितीय और अलौकिक बनाने में कोई कोर-कसर नहीं रखनी है। लोगों की सुविधा और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाय और तकनीक का भरपूर उपयोग किया जाय। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) महाकुम्भ मेला क्षेत्र में दिन प्रतिदिन बढ़ रही भीड़ के दृष्टिगत ख़ासकर मौनी अमावस्या में महाकुम्भ की तैयारियों को लेकर युद्ध स्तर पर सक्रिय दिखे। उन्होंने सोमवार को शाम मेला प्राधिकरण कार्यालय में उच्च स्तरीय बैठक कर अधिकारियों को जरुरी निर्देश दिया। उन्होंने मेला में आने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए सड़क,परिवहन,व रेलवे के उच्च अधिकारियों को भी अच्छी व्यवस्था करने के निर्देश दिया।

उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए सभी यात्रियों को रोडवेज बस और ट्रेनों के विषय में टोल फ्री नंबर के माध्यम से जानकारी दिया जाये। और मेला क्षेत्र में ऐसे सभी हेल्पलाइन नंबर की जानकारी बैनर पोस्टर और अन्य माध्यम से प्रचारित किया जाये। भीड़ को सूचना देने और नियंत्रित करने में कहीं पर भी चूक न हो। श्रद्धालुओं के लिए कुंभ क्षेत्र में प्रवेश और निकास और अन्य सुविधाओं को दर्शाने वाले बोर्ड की भी समुचित व्यवस्था हो।

नगर विकास मंत्री (AK Sharma) ने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में आगजनी, भगदड़ की घटना न हो होने पाए, इसकी समुचित व्यवस्था की जाए। मेला क्षेत्र में लगे विद्युत उपकरणों की नियमित निगरानी की जाए तथा लोगों को सचेत किया जाए, जहाँ भी कोई समस्या हो उसकी तुरंत जानकारी दें, जिससे कि समय से समस्या का समाधान किया जा सके।

उन्होंने (AK Sharma) कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र में सफाई कार्यो और स्वच्छता की सभी श्रद्धालु प्रशंसा कर रहे हैं, इसे लगातार बनाए रखना है, आने वाले शाही स्नान मौनी अमावस्या को जबरदस्त भीड़ रहेगी, जिससे सफाई व्यवस्था को बनाए रखना चुनौती पूर्ण होगा। फिर भी हमें अपने कार्यों के प्रति गंभीर रहना है और शहर के सभी सामुदायिक व सार्वजनिक शौचायलयों के साथ मेला क्षेत्र में स्थापित शौचायलयों की सफाई पर विशेष ध्यान देना है।

डिजिटल महाकुम्भ: अपनों को परिजनों से मिल रहा खोया-पाया केंद्र


उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी सड़क और तिराहे पर बिजली और लाइटिंग की पूरी व्यवस्था होनी चाहिए किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। जलकल विभाग के कार्मिक स्वच्छ पेयजल आपूर्ति, सीवर सफाई एवं जल निकासी पर विशेष रूप से ध्यान देंगे। महत्वपूर्ण जगहों और शेल्टर होम के पास पानी के टैंकर रखवाए जाए, शेल्टर होम में श्रद्धालुओं के रुकने, उनके खानपान और जलपान व चाय आदि की भी व्यवस्था की जाए। किसी भी श्रद्धालु एवं तीर्थयात्री को कोई तकलीफ़ नहीं होनी चाहिए।

इस दौरान मेला अधिकारी प्रयागराज प्रमुख सचिव नगर विकास , सचिव नगर विकास ,एमडी जल निगम, चीफ बिजली विभाग, ADG पुलिस, पुलिस अधीक्षक ,डीआईजी ट्रैफिक, डीजी एवं डीआईजी फायर सर्विस, रेलवे के सभी उच्च अधिकारी और मार्ग परिवहन समस्त उच्च अधिकारी गण उपस्थित रहे।

बैठक के बाद मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। एक आयोजित कार्यक्रम के तहत महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने के प्रति जागरूक करने के लिए कपड़े का थैला वितरण किया और लोगों को मुफ्त में डस्टबिन भी वितरित कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान उन्होंने 30 हजार कपड़े के थैला और 1000 डस्टबिन का वितरण किया।

इस कार्यक्रम में नगर निगम प्रयागराज के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…