प्रयागराज महाकुम्भ 2025 की शुरुआत में ही आस्था और भक्ति का उमड़ा जन सैलाब: एके शर्मा
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ 2025 की शुरुआत में ही आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। इस समय प्रयागराज तीर्थ में आस्था, भक्ति और…
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रयागराज महाकुम्भ 2025 की शुरुआत में ही आस्था और भक्ति का जन सैलाब उमड़ पड़ा है। इस समय प्रयागराज तीर्थ में आस्था, भक्ति और आध्यात्मिकता का महासंगम दिख रहा है। महाकुंभ (Maha Kumbh) के पहले अमृत स्नान मकर संक्रांति के पावन अवसर पर 3:50 करोड़ से अधिक पूज्य साधु संतों, सन्यासियों, श्रद्धालुओं एवं कल्पवासियों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ पवित्र संगम में स्नान कर पुण्य प्राप्त किया। इस अवसर पर विदेशी श्रद्धालु भी भारतीय संस्कृति, अध्यात्म, श्रद्धा, आस्था की अनुभूति कर रहे है। उनके लिए यह महाकुंभ (Maha Kumbh) मन को शांति देने वाला तथा नई ऊर्जा का स्रोत बन रहा है। इस शुभ अवसर पर उन्होंने पवित्र संगम में स्नान करने वाले सभी पूज्य संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन किया है और मकर संक्रांति के पावन पर्व पर सभी देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि सनातन धर्म के साधु संत और संन्यासी शक्ति और भक्ति के प्रेरणा स्रोत हैं, उनकी आस्था और तपस्या महाकुंभ (Maha Kumbh) की दिव्यता और भव्यता में चार चांद लगा रही है। इस समय पावन संगम के दिव्य दर्शन से जन-जन का हृदय आह्लादित है। उन्होंने कहा कि महाकुंभ (Maha Kumbh) में अमृत स्नान का बहुत महत्व है, यह हमारी प्राचीन परंपराओं और संस्कृति के साथ ही भारत की आध्यात्मिकता और आस्था, भक्ति व विश्वास का भी प्रतीक है। प्रयागराज तीर्थ कुंभ सदियों से भारत की आध्यात्मिकता, जीवन दर्शन और मानव कल्याण की भावना का द्योतक रहा है। केन्द्र और प्रदेश सरकार की बेहतर व्यवस्था से महाकुम्भ में आये सभी श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़ रहा है। महाकुम्भ में देश विदेश से करोड़ों श्रद्धालुओं के आने की संभावना के दृष्टिगत सभी प्रकार की तैयारियां पूरी की गयी हैं।
उन्होंने मकर संक्रांति पर महाकुंभ (Maha Kumbh) के पहले अमृत स्नान को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए मेला प्रशासन, नगर विकास, ऊर्जा विभाग, पुलिस और प्रशासन तथा नगर निगम प्रयागराज सहित सभी एजेंसियों और वालंटियर्स को धन्यवाद दिया।
नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बताया की 13 और 14 जनवरी को पौष पूर्णिमा और मकर संक्रांति के दो महत्वपूर्ण स्नान सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं। महाकुंभ (Maha Kumbh) के शुभारंभ में पौष पूर्णिमा के दिन 02 करोड़ और मकर संक्रांति को 3:50 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में स्नान किया। इस अवसर पर देश के श्रद्धालुओं के साथ विदेशी श्रद्धालु भी महाकुंभ (Maha Kumbh) में पुण्य प्राप्त करने के लिए पहुंचे रहे हैं। विदेशी श्रद्धालुओं के लिए इस बार का कुंभ अद्वितीय एवं अविस्मरणीय यादगार बन रहा है। उन्होंने कुंभ मेला क्षेत्र की सफाई और प्रकाश व्यवस्था उच्चतम स्तर पर होने की प्रशंसा की है।
ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि महाकुंभ 2025 में स्वच्छता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। सफाई कर्मी मेला क्षेत्र को साफ और स्वच्छ बनाए रखने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुंभ मेला क्षेत्र की सफाई, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को बनाए रखने के लिए सफाई कर्मी और विद्युत कर्मी प्रशंसा के पात्र हैं। मेला क्षेत्र में स्वच्छता को बनाए रखने के लिए 14 हज़ार सफाई कर्मी लगाए गए हैं, जो मेला क्षेत्र को 24 घंटे स्वच्छ बनाए रखने में अपना योगदान दे रहे हैं। वे मेला क्षेत्र की सभी सड़कों, गलियों को साफ रखने के लिए लगे हैं। मेला क्षेत्र में 1:50 लाख टॉयलेट बनाए गए हैं। हजारों पीने के पानी के नल के साथ पानी के लिए 250 एटीएम भी लगाए गए हैं। श्रद्धालुओं को स्नान करने में असुविधा न हो इसके लिए 09 घाट और महिलाओं को कपड़े बदलने के लिए चेंजिंग रूम भी बनाए गए हैं। श्रद्धालुओ, तीर्थ यात्रियों के ठहरने के लिए पर्याप्त शेल्टर होम्स के साथ भोजन की भी व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस बार के कुंभ में साफ़ सफ़ाई और पवित्र नदियों की सफ़ाई के लिए मैनपॉवर के साथ आधुनिक तकनीकी और मशीन का भी प्रयोग किया जा रहा है। लोगों को खोजने, अपना स्थान बताने या अन्य किसी प्रकार की समस्या के लिए जीआईएस आधारित कर क्यूं आर कोड 50 हज़ार से अधिक विद्युत पोल में लगाए गए हैं, जिसका प्रयोग कर लोग सुविधाओं का लाभ उठा रहे और सभी श्रद्धालु इस बार के महाकुंभ (Maha Kumbh) में की गई व्यवस्थाओं, बेहतर प्रबंधन, स्वच्छता, सुरक्षा व प्रकाश के लिए प्रदेश सरकार की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे हैं।
नगर विकास मंत्री ने सभी श्रद्धालुओं, कल्पवासियों और दुकानदारों से भी मेला क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने के अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के श्रद्धालुओं के साथ विदेशी श्रद्धालु भी महाकुंभ में शामिल होकर यहां की व्यवस्था और साफ सफाई की प्रशंसा कर रहे हैं। उन्होंने सभी देशवासियों से दिव्य, भव्य एवं अलौकिक महाकुंभ का साक्षी बनने के लिए तीर्थराज प्रयाग आने का भी आह्वान किया है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
