24 घण्टे ऑनलाइन

ट्रेडिशनल लुक के लिए अपनाये ये फुटवियर, दिखेंगी परफेक्ट

महिलाओं को शादी-पार्टी में तैयार होने के लिए बहुत समय लगता है क्योंकि वो कपड़ों के साथ काम आने वाली सभी एस्सेसरीज पर भी ध्यान देती हैं। और देना भी चाहिए क्योंकि खूबसूरती सिर्फ चेहरे से ही नहीं बल्कि कम्पलीट लुक से बनती…

24GhanteOnline
January 4, 2026
3 min read
ट्रेडिशनल लुक के लिए अपनाये ये फुटवियर, दिखेंगी परफेक्ट

महिलाओं को शादी-पार्टी में तैयार होने के लिए बहुत समय लगता है क्योंकि वो कपड़ों के साथ काम आने वाली सभी एस्सेसरीज पर भी ध्यान देती हैं। और देना भी चाहिए क्योंकि खूबसूरती सिर्फ चेहरे से ही नहीं बल्कि कम्पलीट लुक से बनती हैं। इसी एस्सेसरीज में महत्वपूर्ण योगदान देते हैं फुटवियर (Footwear) । आज हम आपको बताने जा रहे हैं की किस तरह की फुटवियर (Footwear) आपके लुक को ट्रेडिशनल लुक देंगे और आपकी खूबसूरती को बढ़ाएंगे।

footwear,footwear for ladies,footwear for men,fashion tips,trendy footwear,fashion ,फुटवियर,ट्रेडिशनल लुक,फैशन,फैशन टिप्स

* कोल्हापुरी : कोल्हापुरी चप्पल हमेशा ट्रेंड में रहती हैं। इसे इंडियन वेयर के साथ आराम से कैरी किया जा सकता है। अगर कुछ हेवी पहन रही हैं तो कोल्हापुरी भी हेवी कैरी करें।

* गोल्ड किटन हील्स : एथनिक वेयर में एंटीक गोल्ड ज्यादातर इस्तेमाल किया जाता है। इस कलर के फुटवेयर्स आसानी से कई ड्रेसेज़ पर मैच हो जाते हैं। इन दिनों ये नीट हील्स में पसंद किए जा रहे हैं। कंफर्टनेस की वजह से ये हर उम्र की महिलाओं की पहली पसंद हैं।


footwear,footwear for ladies,footwear for men,fashion tips,trendy footwear,fashion ,फुटवियर,ट्रेडिशनल लुक,फैशन,फैशन टिप्स

* मोजरी : अगर आप चूड़ीदार से ज़्यादा सलवार पहनना पसंद करती हैं, तो हमारी सलाह है कि आप कोल्हापुरी की जगह मोजरी या जूती पहनें। एम्ब्रोइडरी के साथ रंगीन मोजरियां किसी भी सलवार के साथ अच्छी लगती हैं। इनसे आपके पैरों में कभी-कभी छाले भी हो सकते हैं इसलिए हमेशा कुशन वाली मोजरियां ही पहनें।

* जूतियां : अगर आप पटियाला या सलवार पहनने वाली हैं तो उसके साथ जूतियां कैरी करें। चूड़ीदार से ज़्यादा ये पटियाला पर अच्छी लगती है।

 

footwear,footwear for ladies,footwear for men,fashion tips,trendy footwear,fashion ,फुटवियर,ट्रेडिशनल लुक,फैशन,फैशन टिप्स

* गोल्ड स्लिप शूज : कॉलेज गर्ल्स के बीच ये काफी डिमांडिंग हैं जिन्हें अब ब्राइड्स भी कैरी कर रही हैं। फ्लैट बेकलेस लोफर, बैली और शूज में गर्ल्स इन्हें जींस के साथ भी पहन रही हैं। वहीं वुमन्ल ऐसे गोल्ड स्लिप हाई हील फुटवियर्स पसंद कर रही हैं, जिनकी फ्रंट स्ट्रेप पर डायमंड या स्टोन का हैवी वर्क हो।

* टैन कलर ब्लॉक हील्स : फुटवेयर्स में टैन कलर ब्लॉक हील्स भी ट्रेडिशनल लुक के लिए परफेक्ट हैं। ये हर तरह के आउटफिट पर पहने जा रहे हैं। फेस्टिव वेयर के साथ ही फॉर्मल लुक के लिए ऑफिस वियर में भी इन्हें मैच कर इन दिनों पहना जा रहा है।

* वेजेस : वेजेस किसी के भी लुक में चार चांद लगा सकती हैं। इन्हें सूट या साड़ी, किसी के साथ भी पहन सकती हैं।


footwear,footwear for ladies,footwear for men,fashion tips,trendy footwear,fashion ,फुटवियर,ट्रेडिशनल लुक,फैशन,फैशन टिप्स

* स्टिलेटोज़ : अगर आप सोचती हैं कि स्टिलेटोज़ सिर्फ वेस्टर्न कपड़ों के साथ अच्छे लगते हैं तो एक बार और सोच लीजिए। स्टिलेटोज़ को आप अपने एथनिक कपड़ों के साथ भी पहन सकती हैं और साड़ी के साथ तो ये बेहद खूबसूरत लगते हैं।

* बैलेरीना : ज़रूरी नहीं है कि इंडियन वेयर के साथ हील्स ही पहनें। फ्लैट्स भी इंडियन वेयर के साथ शानदार लगते हैं। इसके लिए स्टाइलिश बैलेरीना ट्राई करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…