एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी बनी सन्यासी, किन्नर अखाड़े से ली दीक्षा; मिलेगा नया नाम
प्रयागराज। बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) अब संयासी बन गई हैं। वह अब एक्ट्रेस नहीं, बल्कि महामंडलेश्वर कहलाएंगी। 25 साल बाद भारत सिर्फ महाकुंभ (Maha Kumbh) के लिए लौटीं ममता को प्रयागराज में 144 साल बाद…
प्रयागराज। बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) अब संयासी बन गई हैं। वह अब एक्ट्रेस नहीं, बल्कि महामंडलेश्वर कहलाएंगी। 25 साल बाद भारत सिर्फ महाकुंभ (Maha Kumbh) के लिए लौटीं ममता को प्रयागराज में 144 साल बाद लगे महाकुंभ में भगवा गेटअप में देखा गया था। माथे पर चंदन, गले में रुद्राक्ष माला और कंधे पर झोला टांगे वह किन्नर अखाड़ा पहुंची थीं। वहां वह आचार्य महामंडलेश्वर डाक्टर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से मिली थीं। और अब बताया जा रहा है कि उनका पट्टाभिषेक किया जाएगा।
बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) ने महाकुंभ 2025 के दौरान किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर बनने का ऐलान किया है। 24 जनवरी को ममता संगम में पिंडदान करेंगी और उसी दिन शाम छह बजे किन्नर अखाड़े में उनका पट्टाभिषेक कार्यक्रम आयोजित होगा। ममता कुलकर्णी ने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी महाराज और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी जय अम्बानंद गिरी के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। महाकुंभ 2025 में ममता का यह कदम धार्मिक और आध्यात्मिक क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मोड़ को दर्शाता है, और किन्नर समाज के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है। पट्टाभिषेक और पिंडदान के कार्यक्रम में ममता कुलकर्णी का सम्मान समारोह भी होगा।
ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का बदल जाएगा नाम
किन्नर अखाड़े के अंदर की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। जहां उन्हें घंटों महाकुंभ और धर्म अध्यात्म के मुद्दों पर बात करते हुए देखा गया था। उन्होंने संगम में आस्था की डुबकी भी लगाई थी। उन्होंने कहा कि यहां आना उनका सौभाग्य है। वह धन्य हो गई हैं। ममता (Mamta Kulkarni) कुलकर्णी का महामंडलेश्वर बनने के बाद नाम भी बदल जाएगा।
वह ममता नंद गिरी के नाम से जानी जाएंगी। एक्ट्रेस का कहना है कि उनका जन्म भगवान के लिए हुआ है। वह अब दोबारा एक्टिंग फील्ड में नजर नहीं आएंगी। उनके मुताबिक, उन्होंने तो मेकअप करना तक छोड़ दिया है।
ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) का होगा पट्टाभिषेक
उनके प्रयागराज पहुंचने और आचार्य महामंडलेश्वर से मुलाकात के बाद बताया गया था कि वह उनके सानिध्य में महामंडलेश्वर बन जाएंगी और इसकी तैयारी किन्नर अखाड़े ने शुरू भी कर दी थी। शाम तक ये प्रक्रिया भी पूरी हो जाएगी। वह संगम के संतो के साथ स्नान करेंगी और पिंडदान करके वह महामंडलेश्वर की उपाधि अपना लेंगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
