24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ से जोड़कर फैलाई अफवाह, 34 सोशल मीडिया अकाउंट पर कार्रवाई

महाकुम्भ नगर। बांग्लादेश में ट्रेन में आग लगने की पुरानी घटना को प्रयागराज के महाकुम्भ (Maha Kumbh) से जोड़कर सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वाले 34 अकाउंट्स पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। अफवाह से मचाया गया भ्रम…

24GhanteOnline
February 22, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। बांग्लादेश में ट्रेन में आग लगने की पुरानी घटना को प्रयागराज के महाकुम्भ (Maha Kumbh) से जोड़कर सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार करने वाले 34 अकाउंट्स पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है।

अफवाह से मचाया गया भ्रम


सोशल मीडिया मॉनिटरिंग में पाया गया कि 22 फरवरी 2025 को कुछ सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा वर्ष 2022 में बांग्लादेश के परबत एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग के वीडियो को प्रयागराज से जोड़कर यह झूठी खबर फैलाई गई कि “महाकुम्भ (Maha Kumbh) जाने वाली ट्रेन में 14 फरवरी 2025 को आग लगने से 300 लोगों की मौत हो गई।” पुलिस जांच में पुष्टि हुई कि यह वीडियो बांग्लादेश की पुरानी घटना का है। उत्तर प्रदेश पुलिस एवं कुम्भ मेला पुलिस ने सोशल मीडिया पर इसका खंडन किया।

34 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर मुकदमा दर्ज


इन अफवाहों को फैलाने वाले 34 सोशल मीडिया अकाउंट्स की पहचान कर कोतवाली कुम्भ मेला पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

अफवाह फैलाने वाले कुछ प्रमुख अकाउंट्स:


यूट्यूब: Gk_everyday, Niraj Das, Bindiya Devi, बलमा बिहार वाला, Vikas Patel आदि।

इंस्टाग्राम: Ajay Choudhary, abha_jaanu_01, Mahesh Kashoodhan, Brijesh Singh Yadav, Aman Nishad आदि।

अब तक 171 सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कार्रवाई


महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेला 2025 को लेकर अब तक 12 मामलों में 171 सोशल मीडिया अकाउंट्स के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा चुकी है।

प्रशासन की सख्त चेतावनी


कुम्भ (Maha Kumbh) मेला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लें और किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…