मुहांसों छीन लेते है फेस की खूबसूरती, करें ये घरेलू उपाय
काले दाग धब्बे और किसी तरह के निशान फेस की सुंदरता को बिगाड़ देते है। चेहरे पर मुहासे निकलना दाग धब्बे (Acne scars ) और गड्ढे पड़ने का प्रमुख कारण होता है। काले दाग मिटाने के उपाय के लिए कोई क्रीम का उपयोग करता है तो कोई…
काले दाग धब्बे और किसी तरह के निशान फेस की सुंदरता को बिगाड़ देते है। चेहरे पर मुहासे निकलना दाग धब्बे (Acne scars ) और गड्ढे पड़ने का प्रमुख कारण होता है। काले दाग मिटाने के उपाय के लिए कोई क्रीम का उपयोग करता है तो कोई दाग का इलाज की दवा लगाता है। लोगो के तरह तरह के उपायों के बाद भी चेहरे पर मुहासे हो जाते है और यह समस्या आम तोर पर किशोरावस्था मे बहुत अधिक देखी जाती है दाग (Acne scars ) हटाने के लिए हम दवा और क्रीम के तरीके से इलाज कर के मुंहासे तो ठीक कर लेते है पर कई बार मुहासे के दाग रह जाते है। आइये आ हम बताते हैं आपको किस तरह इन दाग धब्बों से छुटकारा पाए।
* नींबू :
नींबू सबसे अच्छा ब्लीचिंग एजेंट होता है जो चेहरे मे निखार लाने मे बहुत मदद करता है। नींबू मे विटामिन सी होता है वा एंटीऑक्सीडेंट के रूप मे काम करते है और त्वचा मे दाग धब्बो को दूर करने मे मदद करते है। नींबू को आप दाग धब्बे मे लगाए और सुख जाए तो धो ले। ध्यान रहे नींबू का रस लगाने के बाद धूप मे ना जाए।
* शहद :
अगर दाग गहरे हो और दूर से देखने पर भी चेहरे पर काली छाया दिखती है तो ऐसे दाग हटाने के लिए एक से दो बूँद ग्लिसरीन, थोड़ा नींबू का रस और थोड़ा शहद मिलाकर एक मिश्रण त्यार कर ले और दाग धब्बे पर लगा कर कुछ देर हल्की मालिश करे और 30 मिनट बाद चेहरा धो ले। इस घरेलू उपाय को सही तरीके से और नियमित करने पर फेस के जटिल दाग भी धीरे धीरे गायब होने लगेंगे।
* बेकिंग सोडा :
बेकिंग सोडा त्वचा के रोम छिद्र को खोलता है। हफ्ते मे 1 या 2 बार एक चमच बेकिंग सोडा मे पानी मिलाकर मुहासों पर लगाये और पांच से दस मिनट तक सुखाने के बाद धो ले।
* पपीता :
कच्चे पपीता मे होता है papain enzyme जो डेड स्किन सेल्स जल्दी से हटा देता है और त्वचा का रंग सुधार देता है। कच्चे पपीता का रस निकले या पेस्ट बनाए या तो छिलका निकल के अंदर का भाग काले निशान पर घिसे थोड़े मिनिट्स के लिए।
* टमाटर :
पिम्पल्स का इलाज करने के लिए एक मध्यम आकार का टमाटर लीजिये, उसका रस को निकाल के उसमे एक चम्मच नीबू के रस को मिलाए। फिर अपने पूरे चेहरे पर लगाए और 20 मिनिट के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो ले। ये आपके चेहरे को निखारने में और काले धब्बे को दूर करने में आपकी मदद करेगा।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
