24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ का भव्य आयोजन देख साधु संत बोले- सीएम योगी बने भगीरथ

महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में संगम स्नान के लिए भारत के हर राज्य से करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनके अलावा साधु संत भी बड़ी तादात में आए हैं, जो गंगा किनारे धूनी रमाए आपको चौबीसों घंटे दिख जाएंगे।…

24GhanteOnline
January 18, 2025
3 min read

महाकुम्भनगर : महाकुम्भ (Maha Kumbh) में संगम स्नान के लिए भारत के हर राज्य से करोड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इनके अलावा साधु संत भी बड़ी तादात में आए हैं, जो गंगा किनारे धूनी रमाए आपको चौबीसों घंटे दिख जाएंगे। महाकुम्भ में इन साधु संतों का बड़ा अनोखा संसार बसा है। कोई बाबा रबड़ी खिला रहे हैं, तो कोई श्रद्धालुओं को सैर करा रहे हैं। इनके अलावा बंगाली बाबा और बड़े बाबा की बड़ी बड़ी बातें सुननी हों, तो महाकुम्भ (Maha Kumbh) जरूर आइए। आप इन संतों से बात करिए तो इस महान आयोजन का पूरा श्रेय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देते हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडु, तेलंगाना और जम्मू से बड़ी संख्या में साधु संत महाकुम्भ पहुंचे हैं। उनका कहना है कि संगम किनारे हम जो राम नाम का जप कर रहे हैं, वो योगी महराज की कृपा से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा, योगी देश के इकलौते ऐसे सीएम हैं, जो पूरे विश्व के संतों और सनातनियों के बारे में सोचते हैं। साधु बोले- सीएम योगी (CM Yogi) भगीरथ बनकर नए भारत का आगाज कर रहे हैं। देशभर से महाकुम्भ नगर में जुटे संतों ने जय श्री राम का उदघोष किया। वहीं संगम पर चारो तरफ हर हर गंगे, बम बम भोले गुंजायमान हो गया।

144 वर्ष बाद यह शुभ घड़ी आई


मध्य प्रदेश से आए स्वामी तन्मयनंद पुरी बाबा बताते हैं कि 144 वर्ष बाद यह शुभ घड़ी आई है, जिसके लिए योगी सरकार ने श्रद्धालुओं के लिए बड़ी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की वजह से ही संगम के किनारे रेत पर सुबह शाम साधु संत राम नाम का भजन कर पा रहे हैं। यह सब योगी महाराज की ही कृपा से संभव हो पाया है।

बीमार, असक्त या असमर्थ हैं तो भी इस तरह से कमा सकते हैं पुण्य


मेले में पहुंचे गाड़ी वाले बाबा ने बीमार, असक्त होने या अन्य किसी प्रकार से महाकुम्भ में आने में असमर्थ लोगों को गंगा स्नान का संपूर्ण लाभ लेने का उपाय बताया। उन्होंने कहा कि जो लोग महाकुम्भ (Maha Kumbh) आने में किसी कारण से असमर्थ हैं, वह घर में ही गंगाजल लेकर बाल्टी में डालकर पवित्र स्नान करें। इससे गंगा स्नान का पूरा लाभ प्राप्त होगा। गाड़ी वाले बाबा ने योगी सरकार की जमकर प्रशंसा की।

2019 के कुम्भ मेला से भक्तों को रबड़ी बांट रहे बाबा


महाकुम्भ (Maha Kumbh) में एक अद्भुत प्रसाद बांटने वाले बाबा भी हैं, जो रोज 120 किलो रबड़ी का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित करते हैं। यह रबड़ी बाबा का सेवा कार्य 2019 के कुम्भ मेला से शुरू हुआ था और अब यह निरंतर चलता आ रहा है। रबड़ी बाबा के दर्शन के लिए दूर-दूर से भक्त आते हैं और उनके साथ एक अलौकिक अनुभव साझा करते हैं। उनका कहना है, यह सब मां गंगा की कृपा है, जो हमें इस पुण्य कार्य में भाग लेने का अवसर मिला है।

बड़े बाबा पूरे देश में घूम घूम कर करते हैं सनातन संस्कृति को मजबूत


बड़े बाबा पूरे देश में घूम घूम कर सनातन संस्कृति को मजबूत करते हैं। बड़े बाबा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक सफल मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि सीएम योगी की ही कृपा से यहां महाकुम्भ (Maha Kumbh) में इतना बड़ा इंतजाम किया गया है।

महाकुम्भ में संगम स्नान करना मेरा सौभाग्य – रक्षा मंत्री


इतने अफसर कर्मचारी और मजदूर यहां तैनात किए गए हैं, जो श्रद्धालुओं के लिए दिन-रात व्यवस्था में लगे हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 100 में 102 नंबर दिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…