दांत दर्द को दूर कर देगी छोटी सी चीज
लौंग (Clove) पूजा-पाठ में और खाने में स्वाद बढ़ाने में मसाले दोनों तरह से उपयोग की जाती है। ये छोटी सी दिखने वाली लौंग (Clove) आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है। कई बार हमें गलत खान-पान या अन्य वजहों से कई समस्याए हो…
लौंग (Clove) पूजा-पाठ में और खाने में स्वाद बढ़ाने में मसाले दोनों तरह से उपयोग की जाती है। ये छोटी सी दिखने वाली लौंग (Clove) आपको कई तरह से फायदा पहुंचा सकती है। कई बार हमें गलत खान-पान या अन्य वजहों से कई समस्याए हो जाती हैं ऐसे में हर बार दवाई लेना तो उचित नहीं रहता है या फिर वक्त पर दवाई नहीं मिल पाती है तो कुछ परेशानियों के लिए लौंग का उपयोग करके आप राहत पा सकते हैं। इसके औषधिय गुण स्वास्थ के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। आइए जानते हैं लौंग के फायदों के बारे में...
सर्दी-जुकाम होने पर लौंग का उपयोग तो सभी को पता है, सर्दी जुकाम होने पर एक दो लौंग को मुंह में डालकर हल्का चबाते हुए चूसे। इससे आपको सर्दी के साथ गले की खराश और दर्द में आराम मिलेगा। सूखी खांसी में भीं लौंग आराम पहुंचाती है।
दांत में दर्द होने पर लौंग के तेल में रुई डुबोकर दांत में दबा लें। इससे आपको दर्द में राहत मिलेगी। सिरदर्द होने, जोड़ों के दर्द आदि में भी लौंग के तेल से मसाज करने पर राहत मिलती है।
लौंग से पेट की एसिडिटी भी दूर होती है। अगर आप कहीं सफर पर जा रहे हैं और उल्टी होने जी मिचलाने की समस्या है तो लौंग को मिश्री के साथ लेने से आराम मिलता है। ऑफिस में घंटों बैठकर काम करने से पेट में भारीपन सा महसूस होने लगता है। इसके लिए कुछ घंटों के अंतराल पर एक-दो लौंग मुंह में डालकर चूसें। इससे आपको आराम मिलेगा।
लौंग के सेवन से पाचक रस सक्रिय होते हैं जिससे भूख सही तरह से लगती है। लौंग को मुंह में डालकर चूसना चाहिए। लौंग रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी सक्षम है।
अक्सर लोगों को गैस और कब्ज की समस्या हो जाती है। लेकिन इसके लिए बार-बार दवाई लेना नुकसानदायक हो सकता है। अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सुबह को पानी में दो बूंद लौंग का तेल डालकर पीने से आराम मिलता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क
सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…
चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद
शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…
लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक
हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…
इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल
वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…
