24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुंभ में प्रयागराज एयरपोर्ट पर अब तक उतरे 650 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन

महाकुंभनगर। प्रयागराज का महाकुंभ (Maha Kumbh) सिर्फ ऐसे आस्था रखने वालों का महासमागम नहीं है जो सिर पर गठरी लिए कई- कई किलोमीटर पैदल चलकर संगम तक पहुंचते हैं और स्नान कर घर वापस लौट जाते हैं। बल्कि महाकुंभ (Maha Kumbh)…

24GhanteOnline
February 15, 2025
2 min read

महाकुंभनगर। प्रयागराज का महाकुंभ (Maha Kumbh) सिर्फ ऐसे आस्था रखने वालों का महासमागम नहीं है जो सिर पर गठरी लिए कई- कई किलोमीटर पैदल चलकर संगम तक पहुंचते हैं और स्नान कर घर वापस लौट जाते हैं। बल्कि महाकुंभ (Maha Kumbh) देश और दुनिया के धनी और सामर्थ्यवान लोगों को भी अपनी ओर खींच रहा है, जो अपने प्राइवेट जेट या चार्टर्ड से महाकुंभ पहुंच रहे हैं।

प्रयागराज एयरपोर्ट पर हर दिन इतने चार्टर्ड और प्राइवेट जेट आ रहे हैं कि इनकी भीड़ लग गई है। सिर्फ गाड़ियों और वाहनों की पार्किंग में मुश्किल नहीं है, बल्कि एयरपोर्ट पर इन प्राइवेट जेट और चार्टर्ड के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है।

महाकुंभ (Maha Kumbh)  के दौरान अब तक 650 से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन प्रयागराज एयरपोर्ट उतर चके हैं

11 फरवरी को सबसे ज्यादा 71 चार्टर्ड फ्लाइट प्रयागराज उतरे थे, जो अब तक का रिकॉर्ड है। यहां 8 फरवरी के बाद प्रतिदिन 60 से ज्यादा चार्टर्ड और निजी प्लेन उतर रहे हैं।। अब तक कुल 650 चार्टर्ड फ्लाइट यहां उतर चुके हैं।

सेलिब्रिटी, विदेशी राजनयिक और फिल्म व मनोरंजन से ताल्लुक रखने वाले हजारों लोग चार्टर्ड से आकर महाकुंभ (Maha Kumbh) में स्नान कर चुके हैं। वहीं, अभी भी लगातार ऐसे समर्थवान लोगों का आना जारी है। चार्टर्ड के अलावा स्पाइसजेट, इंडिगो, एयर इंडिया के रेगुलर फ्लाइट्स भी लगभग 300 की संख्या में प्रति हफ्ते उतर रहे हैं।

14 फरवरी को महाकुंभ आने वाले श्रद्धालुओं की तादाद 50 करोड़ को पार कर चुकी है। ऐसे में चाहे अपनी गाड़ियों से आने वालों की भीड़ हो, ट्रेनों से आने वालों की भीड़ हो या फिर फ्लाइट से आने वालों की भीड हो सबने एक रिकॉर्ड बना दिया है।

एयरपोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक एक दिन में जितने लोग प्रयागराज एयरपोर्ट पर उतर रहे हैं, उतने प्रयागराज में आम दिनों में एक महीने में इतने लोग नहीं उतरते। ऐसे में यह भी अपने में एक रिकॉर्ड है। प्रयागराज फिलहाल देश के सबसे व्यस्ततम एयरपोर्ट में शामिल हो गया है। जहां इस वक्त सबसे ज्यादा चार्टर्ड और निजी प्लेन पहुंच रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…