24 घण्टे ऑनलाइन

इन व्यक्तियों पर आंख बंद करके कर सकते है भरोसा

आचार्य चाणक्य की नीतियां और अनमोल वचनों को जिसने जिंदगी में उतारा वो खुशहाल जीवन जी रहा है। अगर आप भी अपने जीवन में सुख चाहते हैं तो इन वचनों और नीतियों को जीवन में ऐसे उतारिए जैसे पानी के साथ चीनी घुल जाती है। चीनी जिस…

24GhanteOnline
August 6, 2025
2 min read

आचार्य चाणक्य की नीतियां और अनमोल वचनों को जिसने जिंदगी में उतारा वो खुशहाल जीवन जी रहा है। अगर आप भी अपने जीवन में सुख चाहते हैं तो इन वचनों और नीतियों को जीवन में ऐसे उतारिए जैसे पानी के साथ चीनी घुल जाती है।

चीनी जिस तरह पानी में घुलकर पानी को मीठा बना देती है उसी तरह से विचार आपके जीवन को आनंदित कर देंगे। आचार्य चाणक्य के इन अनमोल विचारों में से आज हम एक विचार का विश्लेषण करेंगे। आज का ये विचार स्पष्टवादी व्यक्ति पर आधारित है।

'जो व्यक्ति स्पष्ट साफ और सीधी बात करता है उसकी वाणी तीव्र और कठोर होती जरूर है लेकिन ऐसा व्यक्ति कभी किसी को धोखा नहीं देता है।' आचार्य चाणक्य

आचार्य चाणक्य का कहना है कि जो मनुष्य स्पष्टवादी (nature ) होते हैं वो कभी भी किसी को भी धोखा नहीं देते हैं। ऐसे लोगों का मन एकदम साफ होता है। इन लोगों के दिल में जो होता है वही मुंह पर भी होता है। कई बार इन लोगों की बातें सामने वालों को चुभ जाती है। जिसका एक कारण इन लोगों का सीधा और सटीक जवाब है।

हालांकि ऐसे लोगों से कई लोग बात करने से भी कतराते हैं। यहां तक कि इन्हें लोग तेज कहकर  भी संबोधित करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि इनकी जुबान तीव्र और कठोर होती है।

असल जिंदगी में आपको इस स्वभाव (nature ) के कई लोग मिल जाएंगे। दरअसल, ऐसे स्वभाव (nature ) के लोग ना तो चाटुकार होते हैं और ना ही दूसरों की हां में हां मिलाते हैं। ऐसे लोग सिर्फ अपने मन की बात बोलते हैं। इनके दिल में किसी के प्रति कोई मैल या फिर बैर छिपा नहीं होता। ऐसे लोगों को कई लोग पसंद करते हैं और कई लोग नहीं।

हालांकि जो लोग ऐसे व्यक्ति को करीब से जानते हैं वो उन पर आंख बंद करके भरोसा कर सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ऐसे लोग किसी को भी अपनी बातों में ना तो फंसाने का काम करते हैं और ना ही मुंह देखी बात करते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…