24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ में औद्योगिक विकास का नया अध्याय

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। इसी क्रम में महाकुम्भ नगर के सेक्टर 25 में रविवार को 'इन्वेस्ट यूपी' के पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया। इन्वेस्ट यूपी के पंडाल में…

24GhanteOnline
January 19, 2025
2 min read

महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) में औद्योगिक विकास का नया अध्याय लिखा जा रहा है। इसी क्रम में महाकुम्भ नगर के सेक्टर 25 में रविवार को 'इन्वेस्ट यूपी' के पंडाल का विधिवत उद्घाटन किया गया। इन्वेस्ट यूपी के पंडाल में राज्य की औद्योगिक नीतियों, निवेश योजनाओं और विकास परियोजनाओं को प्रदर्शित किया गया है। इस आयोजन का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को औद्योगिक निवेश का प्रमुख केंद्र बनाना है, जहां निवेशकों को सरकार की उद्योग-हितैषी नीतियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी जा रही है।

विकास की ओर अग्रसर उत्तर प्रदेश


उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता 'नंदी' ने इन्वेस्ट यूपी के पंडाल का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरक मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सशक्त नेतृत्व में निवेश के लिए सबसे आकर्षक गंतव्य और देश का ग्रोथ इंजन बनकर उभर रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लागू की गई नई औद्योगिक नीतियां, जैसे कि सिंगल विंडो सिस्टम और स्पेशल इकोनॉमिक जोन, उत्तर प्रदेश को निवेशकों के लिए आदर्श स्थान बना रही हैं। पंडाल में डिजिटल और इंटरएक्टिव माध्यमों के जरिए निवेश परियोजनाओं, औद्योगिक क्षेत्रों और प्रमुख उपलब्धियों को भी दर्शाया गया।

जनसमुदाय की भागीदारी


पंडाल में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया, जहां उन्होंने औद्योगिक निवेश और राज्य के विकास के बारे में जानकारी प्राप्त की। मंत्री ने बताया कि सरकार का उद्देश्य सिर्फ औद्योगिक विकास ही नहीं, बल्कि रोजगार के व्यापक अवसर पैदा करना भी है, जिससे प्रदेश के युवाओं को समृद्धि के अवसर मिलें।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…