महाकुम्भ में वन नेशन वन इलेक्शन पर 18 जनवरी को आयोजित होगा व्याख्यान
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) प्रयागराज के मेला परिसर में धर्म, आध्यात्म और संस्कृति के साथ ही समसामयिक विषयों पर भी विमर्श और व्याख्यान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महाकुम्भ में दिव्य प्रेम सेवा मिशन…
महाकुम्भ नगर। महाकुम्भ (Maha Kumbh) प्रयागराज के मेला परिसर में धर्म, आध्यात्म और संस्कृति के साथ ही समसामयिक विषयों पर भी विमर्श और व्याख्यान के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महाकुम्भ में दिव्य प्रेम सेवा मिशन हरिद्वार द्वारा आयोजित व्याख्यान की श्रृंखला में 'वन नेशन वन इलेक्शन - आर्थिक राजनीतिक सुधार एवं विकसित भारत के संदर्भ में' विषय पर 18 जनवरी को व्याख्यान आयोजित होगा, जिसमें पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया गया है।
मिशन के शिविर स्थल पर व्याख्यान की श्रृंखला में सात विषयों पर व्याख्यान आयोजित होने हैं। प्रथम व्याख्यान 12 जनवरी को 'स्वामी विवेकानंद सनातन धर्म की वैश्विक दृष्टि', द्वितीय व्याख्यान 17 जनवरी को 'भारत की गौरव गाथा बनाम आत्महीनता की भावना', तृतीय व्याख्यान 18 जनवरी को 'वन नेशन वन इलेक्शन - आर्थिक राजनीतिक सुधार एवं विकसित भारत के संदर्भ में', चतुर्थ व्याख्यान 20 जनवरी को 'वैश्विक आतंकवाद समाधान - भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में', पंचम व्याख्यान 25 जनवरी को 'भारत की अखंडता भौगोलिक और राजनैतिक चुनौतियां', छठवां व्याख्यान 31 जनवरी को 'लैंगिक समानता एवं महिला सशक्तिकरण भारतीय संस्कृति के परिप्रेक्ष्य में' और सातवां व्याख्यान 6 फरवरी को 'सोशल मीडिया पर निजता और सुरक्षा युवाओं के परिप्रेक्ष्य में' विषय पर आयोजित होगा।
महाकुम्भ (Maha Kumbh) में मिशन के शिविर प्रभारी डॉ सनी सिंह ने बताया कि व्याख्यान की श्रृंखला में विभिन्न विषयों पर व्याख्यान आयोजित होंगे। इनमें ख्यातिलब्ध और विषय विशेषज्ञ विभिन्न सम सामयिक विषयों पर अपनी राय रखेंगे।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
