Gold Price Today: सोने की चमक बढ़ी, 22 और 24 कैरेट के दाम चढ़े

गुरु नानक जयंती के मौके पर घरेलू सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 24 और 22 कैरेट सोना 1,370 से 1,500 रुपये प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो गया। वहीं चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ।
कीमतों में उछाल के बाद देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,26,570 से 1,26,720 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का भाव 1,16,010 से 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया है। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी सोमवार के भाव 1,74,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर है।
दिल्ली और लखनऊ में सोने का भाव
दिल्ली में 24 कैरेट सोना 1,26,720 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,16,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ में भी दोनों कैरेट के सोने के भाव इसी स्तर पर हैं।
मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,570 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।
अन्य शहरों में भी बढ़े दाम
अहमदाबाद, भोपाल और पटना में 24 कैरेट सोना 1,26,620 रुपये और 22 कैरेट सोना 1,16,060 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है।
वहीं बेंगलुरु, हैदराबाद और भुवनेश्वर में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,26,570 रुपये और 22 कैरेट की कीमत 1,16,010 रुपये प्रति 10 ग्राम है। सोने में तेजी के बीच चांदी की कीमत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
