दो दिन की तेजी पर लगा ब्रेक, शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला

हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को घरेलू शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। पिछले दो कारोबारी सत्रों में लगातार तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी, जिससे सेंसेक्स और निफ्टी शुरुआती कारोबार में लाल निशान पर पहुंच गए। सेंसेक्स में करीब 429 अंक और निफ्टी में 141 अंक की गिरावट दर्ज की गई।
सेंसेक्स-निफ्टी में शुरुआती गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 429.22 अंक यानी 0.52 फीसदी गिरकर 82,102.97 अंक पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 141.25 अंक यानी 0.56 फीसदी टूटकर 25,246.15 अंक पर कारोबार करता नजर आया।
इन शेयरों में रही सबसे ज्यादा गिरावट
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS), टाइटन, एशियन पेंट्स, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस और टाटा स्टील के शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहे। दूसरी ओर, मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में तेजी देखने को मिली।
एशियाई बाजारों में मिला-जुला कारोबार
एशियाई बाजारों की बात करें तो दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और जापान का निक्की 225 बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। वहीं, चीन का एसएसई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट में रहे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का वायदा भाव 0.69 फीसदी गिरकर 92.53 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
पिछले दो दिनों में बाजार ने दिखाई थी तेजी
इससे पहले मंगलवार को शेयर बाजार में तेजी रही थी। सेंसेक्स 427.40 अंक यानी 0.52 फीसदी बढ़कर 82,532.19 अंक पर बंद हुआ था। वहीं, निफ्टी 96.30 अंक यानी 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 25,387.40 अंक पर पहुंच गया था।
हालांकि, पिछले दो कारोबारी सत्रों की तेजी के बाद बुधवार को निवेशकों की मुनाफावसूली ने बाजार की चाल बदल दी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
