24 घण्टे ऑनलाइन

मां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर अंतिम यात्रा में हुए शामिल

November 21, 2026
2 min read
मां को अंतिम विदाई देते भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर अंतिम यात्रा में हुए शामिल

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को उत्तराखंड के पंचूर गांव पहुंचे और अपनी मां सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वह काफी भावुक नजर आए। उनकी आंखों में आंसू आ गए, जिन्हें वह पोंछते दिखाई दिए। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मां के पार्थिव शरीर को कंधा दिया और अंतिम यात्रा चंडीघाट के लिए रवाना हो गई।

सावित्री देवी का शुक्रवार को 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। उनका अंतिम संस्कार हरिद्वार के चंडीघाट पर सुबह करीब 11:30 बजे किया जाना तय था। अंत्येष्टि और अन्य रस्मों के बाद मुख्यमंत्री के लखनऊ लौटने का कार्यक्रम था।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भी होंगे शामिल

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री दोपहर करीब 2:15 बजे तक उत्तराखंड में रहेंगे। इसके बाद लखनऊ पहुंचकर शाम 5:30 बजे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाले कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे।

अपर्णा यादव और मंत्री भी पहुंचे

सावित्री देवी की अंत्येष्टि में शामिल होने के लिए राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव अपने पिता अरविंद सिंह बिष्ट के साथ चार्टर विमान से रवाना हुईं। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह और राज्यमंत्री सतीश शर्मा भी शोक व्यक्त करने के लिए उत्तराखंड पहुंचे।

कार्यक्रम के दौरान मिली थी निधन की खबर

योगी आदित्यनाथ को शुक्रवार को गोरखपुर में एक सार्वजनिक कार्यक्रम के दौरान मां के निधन की सूचना मिली थी। वह चंपा देवी पार्क में टैबलेट वितरण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। बताया गया कि बीजेपी सांसद रवि किशन को सबसे पहले इसकी जानकारी मिली थी। उन्होंने पूर्व आईएएस अधिकारी अवनीश अवस्थी को बताया, जिन्होंने मुख्यमंत्री तक यह खबर पहुंचाई।

गोरखनाथ मंदिर में हुई शोक सभा

मां के निधन की सूचना मिलने के बाद भी मुख्यमंत्री ने अपना संबोधन पूरा किया और कार्यक्रम में मौजूद युवाओं से बातचीत की। बाद में वह गोरखनाथ मंदिर पहुंचे। वहां मंदिर परिवार और महाराणा प्रताप शिक्षा परिषद से जुड़े लोगों ने शोक सभा आयोजित कर सावित्री देवी को श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें