नहीं रही सीएम योगी की मां, 91 साल की उम्र में ली निधन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले के पंचूर गांव स्थित अपने पैतृक आवास पर अंतिम सांस ली। पौड़ी के एसएसपी सर्वेश कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की है।
यह दुखद खबर उस समय आई, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। फिलहाल मुख्यमंत्री की ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। उनके पौड़ी जाने को लेकर भी अभी जानकारी नहीं मिली है।
पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे योगी
योगी आदित्यनाथ के पिता आनंद सिंह बिष्ट का अप्रैल 2020 में 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया था। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते मुख्यमंत्री उनके अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए थे। उस समय उन्होंने कहा था कि प्रदेश में कोरोना संकट के कारण वह पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर सकेंगे।
1994 में लिया था संन्यास
योगी आदित्यनाथ का मूल नाम अजय सिंह बिष्ट है। उनका जन्म 5 जून 1972 को पंचूर गांव में हुआ था। वर्ष 1994 में उन्होंने सांसारिक जीवन छोड़कर संन्यास ले लिया और गोरखपुर स्थित गोरक्षपीठ से जुड़ गए। इसके बाद परिवार से उनका मिलना-जुलना कम रहा, लेकिन मां से उनका जुड़ाव बना रहा।
मां से मिलने गांव और ऋषिकेश पहुंचे थे योगी
मई 2022 में योगी करीब पांच साल बाद अपने पैतृक गांव पहुंचे थे और मां सावित्री देवी से मुलाकात की थी। जून 2024 में भी वह AIIMS ऋषिकेश में भर्ती अपनी मां का हाल जानने पहुंचे थे। सावित्री देवी अपने पीछे चार बेटे और तीन बेटियों का परिवार छोड़ गई हैं।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
