24 घण्टे ऑनलाइन

चिराग पासवान को चुनाव से पहले तगड़ा झटका, 38 नेताओं ने एक साथ छोड़ी पार्टी

बिहार/खगड़िया: लोजपा (रामविलास) (LJP (Ram Vilas)में खगड़िया जिले के अध्यक्ष बदलने के बाद पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव के नेतृत्व में पार्टी के 38 नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे…

24GhanteOnline
July 26, 2025
2 min read

बिहार/खगड़िया: लोजपा (रामविलास) (LJP (Ram Vilas)में खगड़िया जिले के अध्यक्ष बदलने के बाद पार्टी के लिए मुश्किलें बढ़ गई हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव के नेतृत्व में पार्टी के 38 नेताओं ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले ने चिराग पासवान की अगुवाई वाली पार्टी में हलचल मचा दी है और खगड़िया की राजनीति में नया मोड़ आ गया है। शिवराज यादव ने खगड़िया के सांसद राजेश वर्मा पर गाली-गलौज और प्रताड़ना का आरोप लगाया है। वहीं, सांसद राजेश वर्मा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि यह फैसला प्रदेश संगठन का है, जिसे सभी कार्यकर्ताओं को मानना होगा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में और मजबूती के साथ उभरेगी।

पूर्व जिलाध्यक्ष शिवराज यादव अपनी पूरी टीम के साथ नजर आए। उनके साथ कुछ ऐसे लोग भी थे, जो पहले से ही सांसद राजेश वर्मा के खिलाफ सोशल मीडिया पर विरोध जताते रहे हैं। शिवराज ने बताया कि उन्हें प्रदेश महासचिव बनाए जाने के एक दिन बाद ही उन्होंने और उनकी पूरी टीम ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। करीब 35 मिनट की प्रेस वार्ता में उन्होंने सांसद राजेश वर्मा पर गाली-गलौज और कार्यकर्ताओं को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। शिवराज ने कहा कि कार्यकर्ताओं की अवहेलना और अनदेखी के कारण उनकी पूरी टीम ने यह कदम उठाया।

खगड़िया सांसद राजेश वर्मा ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे व्यक्तिगत आरोपों पर ध्यान नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा, "मैं खगड़िया की जनता द्वारा चुना गया सांसद हूं और उनके हितों के लिए अंतिम सांस तक लड़ता रहूंगा।" उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन में बदलाव का फैसला राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व का विशेषाधिकार है, जो जरूरत के अनुसार जिम्मेदारियां सौंपता है। वर्मा ने जोर देकर कहा कि लोजपा (रामविलास) हमेशा मजबूत थी और रहेगी।

जानकारी के अनुसार, शिवराज यादव और उनकी टीम पिछले कई महीनों से सोशल मीडिया पर अपनी ही पार्टी (LJP (Ram Vilas) और जनप्रतिनिधियों के खिलाफ पोस्ट कर रहे थे। इसकी जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व को थी। इसके अलावा, शिवराज यादव हाल के दिनों में पार्टी के कार्यों से दूरी बनाए हुए थे। 19 जुलाई को हुई समीक्षा बैठक में कई कार्यकर्ताओं ने शिवराज और उनकी टीम पर सवाल उठाए थे। इसके बाद, प्रदेश नेतृत्व ने शिवराज को हटाकर मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह को खगड़िया का नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

Bihar MLC Election: नीरज कुमार की लगातार चौथी जीत, अनंत सिंह समर्थित उम्मीदवार हारे

JDU नेता नीरज कुमार ने बिहार विधान परिषद चुनाव के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से लगातार चौथी बार जीत हासिल की है, जिससे मोकामा में उनके समर्थकों के बीच जश्न का माहौल है। हालांकि शुरुआती खबरों के समय तक नतीजों की…

राष्ट्र के विकास को गति देने में अभियंताओं का योगदान महत्वपूर्ण: नीतीश कुमार

पटना। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार ने मंगलवार को भारत रत्न मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया की जयंती पर उन्हें नमन किया। उन्होंने अभियंता दिवस के अवसर पर बिहार सहित देशभर के सभी…

बाढ़ ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार, पटना-गया डाउन लाइन बंद; 10 MEMU रद्द

पटना: पुनपुन नदी के बढ़ते जलस्तर ने पटना-गया रेलखंड की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लगातार बारिश के बाद नदी का पानी खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया और पुल संख्या-21 के गार्डर तक पानी आने के बाद रेलवे को डाउन लाइन पर ट्रेनों का…

बिहार में बनेगी फिल्म सिटी, 54 फिल्मों को मंजूरी; भोजपुरी कलाकारों से सीएम की खास अपील

बिहार में अब फिल्मों की शूटिंग और फिल्म निर्माण को नई रफ्तार देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित ‘भोजपुरी बवाल’ के ग्रैंड फिनाले में बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि राज्य में फिल्म सिटी बनाई जाएगी।…