24 घण्टे ऑनलाइन

मौनी अमावस्या में श्रद्धालुओं की हिफाजत के लिए उतरी 1000 से अधिक मेडिकल फोर्स

महाकुम्भनगर: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर महाकुम्भनगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने 1000 से अधिक मेडिकल फोर्स की तैनाती की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेले…

24GhanteOnline
January 28, 2025
2 min read

महाकुम्भनगर: मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर महाकुम्भनगर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने 1000 से अधिक मेडिकल फोर्स की तैनाती की है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मेले के हर सेक्टर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इसमें माइनर ऑपरेशन से लेकर मेजर सर्जरी तक की व्यवस्था की गई है। महाकुम्भनगर में 300 स्पेशलिस्ट डॉक्टर सुपर स्पेशल हॉस्पिटल (Super-Specialty Hospital) में तैनात किए गए हैं। ये डॉक्टर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार हैं। अब तक 2 लाख से अधिक मरीज यहां के केंद्रीय समेत अन्य अस्पतालों में ओपीडी सेवाओं का लाभ उठा चुके हैं। साथ ही ढाई लाख से अधिक पैथोलॉजी टेस्ट अब तक किए जा चुके हैं।

सुलभता से मिल रहीं स्वास्थ्य सुविधाएं


महाकुम्भ मेला के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉक्टर गौरव दुबे ने बताया कि देश-विदेश से आ रहे श्रद्धालु महाकुम्भनगर में स्वास्थ्य लाभ ले रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ सरकार ने मेले को सुरक्षित और स्वस्थ बनाने के लिए हर संभव कदम उठाया है।

यूपी सरकार के सहयोग से जांच और दवाएं उपलब्ध करा रहे संत


यूपी सरकार के सहयोग से मठ, मंदिरों और अखाड़ों के संत भी श्रद्धालुओं की दवा और जांच में मदद कर रहे हैं। ये संत विभिन्न प्रकार के शिविरों का आयोजन कर रहे हैं। जिसके माध्यम से श्रद्धालुओं को आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक समेत कई प्रकार की चिकित्सा जांच और दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…