महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के लिए 12 प्रकार के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाकुम्भनगर पुलिस प्रशासन ने 12 प्रकार के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किए हैं। इन ऑपरेशन का उद्देश्य मेला क्षेत्र में आने वाले…
महाकुम्भनगर: महाकुम्भ (Maha Kumbh) में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महाकुम्भनगर पुलिस प्रशासन ने 12 प्रकार के स्पेशल सुरक्षा ऑपरेशन शुरू किए हैं। इन ऑपरेशन का उद्देश्य मेला क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखना है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर महाकुम्भनगर में आने वाले एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा पर ध्यान दिया जा रहा है, ताकि उन्हें किसी तरह की असुविधा न हो।
श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम बनाने की पूरी तैयारी
ऑपरेशन स्वीप के तहत संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं को ट्रैक करने के लिए लगातार जांच की जा रही है। जबकि ऑपरेशन पहचान के माध्यम से मेला क्षेत्र में रह रहे लोगों का सत्यापन किया जा रहा है। इन सभी सुरक्षा उपायों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुरक्षा प्रदान करना और मेला क्षेत्र को किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचाना है। प्रशासन ने इस पूरे अभियान को अनवरत चलाने का निर्णय लिया है, ताकि श्रद्धालुओं की यात्रा सुरक्षित और सुगम हो सके।
इस तरह चलाए जा रहे ऑपरेशन
1. ऑपरेशन स्वीप- संदिग्ध व्यक्ति और वस्तुओं की चेकिंग।
2. ऑपरेशन पहचान- मेला क्षेत्र में रहने वाले व्यक्तियों का सत्यापन।
3. ऑपरेशन इंटरसेप्ट- रेण्डम व सरप्राइज चेकिंग।
4. ऑपरेशन सील- जिले की सीमा को सील किया जाना
5. ऑपरेशन एमवी- प्रमुख चौराहों पर यातायात नियमों की चेकिंग।
6. ऑपरेशन चक्रव्यूह- प्रवेश निकास के समस्त मागों पर चेकिंग
7. ऑपरेशन कवच- मुख चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग
8. ऑपरेशन बॉक्स- पार्किंग स्थलों पर चेकिंग।
9. ऑपरेशन महावीरजी- प्रमुख स्थलों व पाण्टून पुल के दोनों सिरों पर जांच।
10. ऑपरेशन विराट- प्रमुख पण्डालों और शिविर की चेकिंग।
11. ऑपरेशन संगम- स्नान घाटों एवं सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग।
12. ऑपरेशन बाजार- बाजारों और प्रदर्शनी के साथ दुकानों की चेकिंग।
एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम : एसएसपी
महाकुम्भनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी के अनुसार यहां महाकुम्भनगर में देश विदेश से आने वाले लोगों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। यहां एक एक श्रद्धालु की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर यहां महाकुम्भनगर में 12 प्रकार के सुरक्षा ऑपरेशन अनवरत चलाए जा रहे हैं। संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। ऐसे लोगों के पकड़े जाने पर सख्त कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…
वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति
लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…
महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…
आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ
लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…
