24 घण्टे ऑनलाइन

महाकुम्भ में पहली बार की गई एआई बेस्ड एक्स हैंड हेल्ड मशीन से टीबी की जांच

महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देशों के मुताबिक प्रदेश में चलाये जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान (TB Campaign) को महाकुम्भ (Maha Kumbh) में भी सक्रिय तौर पर चलाया गया। महाकुम्भ मेला…

24GhanteOnline
February 16, 2025
3 min read

महाकुम्भ नगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के दिशानिर्देशों के मुताबिक प्रदेश में चलाये जा रहे 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान (TB Campaign) को महाकुम्भ (Maha Kumbh) में भी सक्रिय तौर पर चलाया गया। महाकुम्भ मेला क्षेत्र में बने केंद्रीय अस्पताल में सघन टीबी जांच की जा रही है। अस्पताल में एआई बेस्ड हैंड हेल्ड मशीन से TB की ट्रूनॉट जांच की जा रही है। अब तक मेले में लगभग 562 लोंगो की टीबी की जांच की गई है। जिसमें से 19 मरीज टेस्ट में पॉजिटिव पाये गये हैं। मरीजों को डॉट्स की दवाएं उपलब्ध करवाई गई हैं और साथ ही उनके जनपद के चिकित्सालयों से सम्बद्ध कर आगे के इलाज के लिये रेफर कर दिया गया है।

मेले में हुई 562 मरीजों की TB जांच में पाये गये 19 पॉजिटिव


महाकुम्भ मेला केंद्रीय अस्पताल के नोडल चिकित्सा स्थापना डॉ गौरव दुबे ने बताया कि महाकुम्भ में पहली बार TB की एआई बेस्ड जांच की जा रही है। एक्स हैंड हेल्ड मशीन से मरीज के चेस्ट की एक्स रे के माध्यम से पूरी जांच की जाती है। एआई कैमरे चेस्ट में होने वाले इंफ्केशन के आधार पर रोग की संभावना और गंभीरता की रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

इसी आधार पर रोगी का इलाज और दवा के कोर्स की सलाह डाक्टर दे रहे हैं। मेले के दौरान चिन्हित किये गये 19 मरीजों को TB के इलाज डाट्स कोर्स के तहत पंजीकृत किया जा चुका है। आगे के इलाज और दवा के कोर्स के लिए मरीजों को उनके गृह जनपदों के जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है।

5 लाख से अधिक मरीजों को मेले में मिली ओपीडी की सुविधा


डॉ गौरव दुबे ने बताया कि अस्पताल में प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में विभिन्न रोगों की निशुल्क जांच और इलाज किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि महाकुम्भ में बने केंद्रीय अस्पताल समेत 12 सेक्टरों के अस्पतालों में अब तक ओपीडी में लगभग 5,47,222 मरीजों का इलाज किया जा चुका है। साथ ही अब तक 4,64,272 मरीजों की पैथोलॉजी जांच और लगभग 4,998 माइनर ऑपरेशन और 14 मेजर ऑपरेशन मेले के अस्थाई अस्पताल में किये गये हैं।

इसके अलावा महाकुम्भ के दौरान मेला अस्पताल में 15 डिलिवरी भी की जा चुकी हैं। उन्होंने बताया कि मेले में भीड़ और सफोकेशन के पीड़ित हुए कई गंभीर हृदय रोगियों का सफल इलाज अस्पताल में किया गया। इसके साथ ही महाकुम्भ में पहली बार रोगियों को निशुल्क एक्स रे और अल्ट्रासाउण्ड की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

महाकुम्भ ने दुनिया को 'वसुधैव कुटुम्बकम्' का आत्मीय संदेश दिया- सीएम योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के नेतृत्व में आयोजित महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) , प्रयागराज की भव्य सफलता पर उनका आभार जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए…

वैश्विक चर्चा में दुनिया जानेगी महाकुम्भ की सफलता की रणनीति

लखनऊ: महाकुम्भ (Maha Kumbh) की सफलता और योगी सरकार (Yogi Government) के कुशल प्रबंधन की दूरदर्शिता को जानने-समझने के लिए 19 मार्च को राजधानी लखनऊ में सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल शिखर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इस…

महाकुंभ के रूप में पूरे विश्व ने भारत के विराट स्वरूप के दर्शन किए: पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने आज यानी मंगलवार को लोकसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी सदन में महाकुंभ पर बोले। उन्होंने प्रयागराज में महाकुंभ के सफल आयोजन के लिए यूपी खासतौर से प्रयागराज के लोगों का…

आस्था, ऊर्जा और विज्ञान का दिव्य संगम बना महाकुम्भ

लखनऊ/ प्रयागराज: महाकुम्भ (Maha Kumbh) सिर्फ धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि एक अद्भुत वैज्ञानिक चमत्कार भी है। करोड़ों लोगों की एक साथ उपस्थिति, शंखनाद व घंटे घंटियों की ध्वनि, गंगा जल में पवित्र स्नान सभी मिलकर एक ऐसा…