24 घण्टे ऑनलाइन

कपड़ों पर लग गया है खून का दाग, हटाने के ये है आसान टिप्स

कपड़ों पर ब्लड स्टेन (Stain) लगना आम है लेकिन यह कपड़ों पर हमेशा के लिए धब्बे छोड़ देता है या उन के रंगरूप को बिगाड़ देता है। ऐसे में सही तरीके से स्टेन्स हटाने के लिए जानें यह टिप्स.. आमतौर पर कभी अंडरगारमेंट्स तो कभी…

24GhanteOnline
March 8, 2025
4 min read

कपड़ों पर ब्लड स्टेन (Stain) लगना आम है लेकिन यह कपड़ों पर हमेशा के लिए धब्बे छोड़ देता है या उन के रंगरूप को बिगाड़ देता है। ऐसे में सही तरीके से स्टेन्स हटाने के लिए जानें यह टिप्स..

आमतौर पर कभी अंडरगारमेंट्स तो कभी बेडशीट पर पीरियड ब्लड स्टेन यानी धब्बे लग जाते हैं। यह धब्बे इतने गहरे होते हैं कि इन्हें निकालने में दादीनानी सब याद आ जाती हैं। इसलिए कुछ हो न हो लेकिन आप को कोई एक ट्रिक तो सीख ही लेनी चाहिए जिस से आप अपने कपड़ों पर लगे पीरियड ब्लड स्टेन्स को हटा सकें और आप को एक के बाद एक अपने फेवरेट कपड़े पुराने कपड़ों की गिनती में न मिलाने पड़ें।

जल्द से जल्द स्टेन हटाएं


दाग लगने के बाद उसे सूखने का मौका न दें और जितना जल्दी हो सके उसे हटा दें। यदि धब्बे सूख गए तो वह फेब्रिक में अंदर तक सोख लिए जाएंगे और उन से छुटकारा पाना मुश्किल होगा। अगर आप जल्दी में हैं और स्टेन छुटाने का समय नहीं है तो कम से कम कपड़े को पानी में डूबा कर छोड़ दें।

गरम पानी से दूर


कभी भी ब्लड स्टेन लगे कपड़े को गरम पानी में न भिगोएं। गरम पानी दाग से निबटने की बजाए आप की मुसीबत और बड़ा देगा। गर्माहट से फेब्रिक ब्लड को अच्छी तरह सोख लेगा और दाग कड़े हो जाएंगे। साथ ही, नाजुक कपड़े गरम पानी में भिगोने से सिकुड़ जाते हैं।

ठंडे बहते पानी से धोएं


ब्लड स्टेन लगे कपड़े को बहते ठंडे पानी यानी रनिंग टैप वौटर से धोएं। पानी जितना ठंडा होगा दाग हटाने में उस का असर उतना ही ज्यादा होगा। कपड़े को ठंडे पानी में डुबाए रखने से ही कपड़े पर दाग गहरा होने से बच जाता है।

साबुन से दाग छुड़ाने की कोशिश करें


यदि दाग हलका है तो उसे किसी भी साबुन से छुटाने की कोशिश करें। लिक्विड साबुन भी ठीक रहेगा. घर पर यदि और कुछ न मिले तो आप नीबू भी ट्राई कर सकते हैं।

 हाइड्रोजन पैरेक्साइड का इस्तेमाल


गहरे दागों पर साबुन का ज्यादा असर नहीं होता, ऐसे में आप हाइड्रोजन पैरेक्साइड का इस्तेमाल कर सकते हैं. इस की कुछ बूंदे सीधा ब्लड स्टेन पर डालें, स्टेन हलका होने लगेगा। दाग हट जाने के बाद कपड़े को ठंडे पानी से धो लें। हाइड्रोजन पैरेक्साइड गहरे रंग के कपड़े का रंग हटा भी सकते हैं इसलिए इस का इस्तेमाल हलके रंग के कपड़ों पर ही करें।

 बेकिंग सोडा और एसपीरिन


इन दोनों ही चीजों का इस्तेमाल एक सा होता है. बेकिंग सोडा या एसपीरिन को पाउडर बना कर कपड़े पर डाइरैक्ट डालें। इसे पानी में मिला कर पेस्ट बना कर भी दाग पर डाल सकते हैं। 30 मिनट तक इसे कपड़े पर रखने के बाद हलके हाथों से कपड़े को रब करें और पानी से धो लें।

 नमक या सेलाइन सोल्यूशन


कपड़े पर नौर्मल नमक और ठंडा पानी भी ब्लड स्टेन हटाने में असरदार होता है। नमक को धब्बे पर घिसें व असर देखें. कौंटेक्ट लेंस के साथ आने वाला सेलाइन सोल्यूशन भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

 स्टेन रिमूवल


यदि आप के कपड़ों पर अकसर पीरियड ब्लड स्टेन लगता है तो आप को बाजार में मिलने वाला कोई स्टेन रिमूवर खरीद लेना चाहिए. आप की मेहनत कई गुना कम हो जाएगी।

 विनेगर


स्टेन लगे कपड़े को विनेगर में 10 मिनट डुबो कर रख दें और पेपर टावल की मदद से स्टेन हटाएं। अगर स्टेन अब भी नहीं गया है तो इस प्रोसैस को एक दो बार रिपीट करें, फिर ठंडे पानी से धो लें। स्टेन हट जाएगा।

स्पॉट ट्रीट


यदि आप के गद्दे पर ब्लड स्टेन लग गया है तो ऊपर बताए गए किसी भी तरीके का इस्तेमाल करें। ध्यान रहे कि आप पानी का प्रयोग ज्यादा न करें और सिर्फ धब्बे को ही गीला करें जिस से पानी गद्दे में न घुसे। कोटन बौल या किसी कपड़े से डैब करते हुए दाग छुटाएं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

टैनिंग से है परेशान, आजमाए ये फेस मास्क

सर्दियां हो या गर्मियां टैनिंग (Tanning) की परेशानी हर मौसम में सामने आती हैं जहां सूर्य की पड़ने वाली सीधी किरणों की वजह से त्वचा का रंग काला या टैन होने लगता हैं। त्वचा की यह टैनिंग (Tanning) आपके लुक को खराब करने का…

चेहरे पर चाहिए प्राकृतिक निखार, डाइट में शामिल करें शकरकंद

शकरकंद लंबे समय से पारंपरिक खान-पान का हिस्सा रहा है, लेकिन आजकल वेलनेस और ब्यूटी से जुड़ी चर्चाओं में इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। त्वचा के लिए फायदेमंद पोषक तत्वों से भरपूर, यह साधारण सी कंद-मूल सब्जी अब त्वचा की…

लिविंग रूम की सजावट में न करें ये गलतियां, बिगड़ जाएगा घर का लुक

हर कोई अपने घर को सजाने (Home Decore) के लिए कड़ी मेहनत करता हैं ताकि घर का आकर्षण बना रहे। खासतौर से लिविंग रूम (Living Room) की सजावट अच्छे से की जाती हैं ताकि घर आए मेहमानों पर अच्छा इम्प्रेशन बने। लेकिन कई बार देखा…

इस का ब्यूटी रूटीन में ऐसे करें इस्तेमाल

वर्तमान समय में बाजार में आपको मेकअप के कई सामान मिल सकते हैं जिनकी गिनती करना भी मुश्किल होगा। हांलाकि ऐसा नहीं हैं कि पहले के समय में मेकअप का इस्तेमाल नहीं होता था। मेकअप से जुड़ी कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका पहले भी…