24 घण्टे ऑनलाइन

मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी योजना (Nandini Yojana) ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने का माध्यम बन रही है। प्रयागराज जनपद के…

24GhanteOnline
July 15, 2026
2 min read
मोदी-योगी सरकार की नंदनी योजना बनी वरदान, प्रयागराज की शकुंतला देवी हुईं आत्मनिर्भर

प्रयागराज। केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा कृषि एवं पशुपालन के क्षेत्र में संचालित नंदनी योजना (Nandini Yojana) ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने का माध्यम बन रही है। प्रयागराज जनपद के उरुवा विकास खंड के परानीपुर उपहार गांव की निवासी शकुंतला देवी, पत्नी देवेंद्र सिंह, इस योजना का लाभ लेकर डेयरी व्यवसाय की शुरुआत कर चुकी हैं।

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, प्रयागराज, डॉ. शिवनाथ यादव ने बुधवार को बताया कि नंदनी योजना की कुल लागत 62 लाख रुपये है। वर्ष 2025 में शकुंतला देवी का इस योजना के लिए चयन हुआ। योजना के तहत उन्होंने बैंक से ऋण लेकर पहले डेयरी की आवश्यक आधारभूत संरचना तैयार की। इसके बाद 25 दुधारू गायों की खरीद के लिए उन्हें योजना के अंतर्गत सब्सिडी उपलब्ध कराई गई, जिससे उनका डेयरी प्रोजेक्ट शुरू हो सका।

शकुंतला देवी के पुत्र देवेश ने बताया कि डेयरी का संचालन शुरू हो चुका है। उन्होंने कहा कि फिलहाल आय स्थिर होने में समय लग रहा है, लेकिन पूरा परिवार मेहनत और समर्पण के साथ इस व्यवसाय को आगे बढ़ाने में जुटा है। उन्हें विश्वास है कि आने वाले समय में डेयरी से अच्छा लाभ मिलेगा और परिवार की आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को बढ़ावा देने, रोजगार के नए अवसर सृजित करने तथा किसानों की आय बढ़ाने के उद्देश्य से संचालित नंदनी योजना का लाभ ऐसे परिवारों तक पहुंच रहा है, जो आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। प्रयागराज में शकुंतला देवी की पहल इस दिशा में एक प्रेरक उदाहरण के रूप में देखी जा रही है।

Tags:up news

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें