24 घण्टे ऑनलाइन

नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai) ने कहा कि, बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि, चार दशकों तक नक्सलवाद से प्रभावित रहे बस्तर में आज असंभव सा लगने वाला कार्य संभव हुआ…

24GhanteOnline
September 4, 2026
1 min read
नक्सलवाद के बाद अब बस्तर में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai)  ने कहा कि, बस्तर में नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि, चार दशकों तक नक्सलवाद से प्रभावित रहे बस्तर में आज असंभव सा लगने वाला कार्य संभव हुआ है और नक्सलवाद का अंत हुआ है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, नक्सलवाद के समाप्त होने के बाद अब बस्तर तक विकास की पहुंच सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। सरकार बस्तर के समग्र विकास के लिए संकल्पित है।

उन्होंने कहा कि, बस्तर क्षेत्र को देश का सबसे बेहतर आदिवासी संभाग बनाने की दिशा में काम किया जाएगा। सरकार का लक्ष्य है कि क्षेत्र के लोगों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बुनियादी सुविधाओं और अन्य क्षेत्रों में व्यापक विकास का लाभ पहुंचाया जाए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।