Year Ender 2025: हर शहर में ‘दूध’ बना नंबर 1, इन प्रोडक्ट्स के ऑर्डर ने भी तोड़े रिकॉर्ड
Quick Commerce Apps लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं क्योंकि ये ऐप्स कुछ ही मिनट में जरूरत का सामान घर पर डिलीवर कर देते हैं. अब हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया है कि आखिर 2025 में Zepto से लोगों ने…
Quick Commerce Apps लोगों के बीच काफी ज्यादा पॉपुलर हैं क्योंकि ये ऐप्स कुछ ही मिनट में जरूरत का सामान घर पर डिलीवर कर देते हैं. अब हाल ही में एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें बताया है कि आखिर 2025 में Zepto से लोगों ने कौन-कौन से प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए हैं. ज़ेप्टो ने ट्रेंड्स रिपोर्ट जारी की है जिससे पता चला है कि 2025 में भारतीयों ने सबसे ज्यादा ऐप से दूध ऑर्डर किया है.
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बेंगलुरु, दिल्ली-एनसीआर, मुंबई और हैदराबाद के लोगों ने दूध के अलावा और कौन-कौन से प्रोडक्ट्स ऑर्डर किए हैं. 10 मिनट में क्विक डिलीवरी के आने से घर बैठे Grocery मंगवाने का चलन काफी ज्यादा बढ़ गया है, यही वजह है कि जेप्टो जैसे ऐप्स धीरे-धीरे मार्केट में अपनी पकड़ को मजबूत करते जा रहे हैं.
Zepto से 2025 में सबसे ज्यादा ऑर्डर हुए ये प्रोडक्ट्स
2025 में बेंगलुरु में 88 लाख यूनिट्स Nandini Milk और 21 लाख यूनिट्स Bingo Chips बिके हैं.
मुंबई में जेप्टो ऐप से 2025 में 90 लाख यूनिट्स अमूल मिल्क और 17 लाख यूनिट्स Bisleri की बिक्री हुई है.
दिल्ली-एनसीआर में जेप्टो ने 2025 में 72 लाख यूनिट्स अमूल फ्रेश मिल्क और 23 लाख यूनिट्स Lays की बिक्री की है.
हैदराबाद में 56 लाख यूनिट्स Heritage मिल्क, 26 लाख यूनिट्स Bingo और 1.46 लाख Thums Up की बिक्री हुई.
मोस्ट क्लब आइटम्स
मुंबई में स्नैक्स और कंडोम कुल मिलाकर 37,193 बार ऑर्डर किए गए
बेंगलुरु में कॉफी और मेलाटोनिन गमीज 5,279 बार ऑर्डर किए गए
दिल्ली-NCR में इनो और शेजवान चटनी 3,759 बार ऑर्डर किए गए
हैदराबाद में शुगर-फ्री प्रोडक्ट्स और मिठाइयां 682 बार ऑर्डर किए गए
सबसे ज्यादा पसंद की गईं चीजें
बेंगलुरु ने 69,177 टाइप-C चार्जिंग केबल को ऑर्डर किया
मुंबई ने 7,84,637 लीटर एनर्जी ड्रिंक्स का इस्तेमाल किया गया
दिल्ली-NCR ने 1,31,764 फेस मास्क ऑर्डर किए
नॉर्थ दिल्ली ने 4,41,821 यूनिट अमरूद ऑर्डर किए और साउथ दिल्ली ने 3,18,552 यूनिट एवोकाडो ऑर्डर किए
हैदराबाद ने 65,105 किलो उस्मानिया बिस्किट ऑर्डर किए है
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
