24 घण्टे ऑनलाइन

मैं आतंकवादियों की राजधानी नहीं जा सकता... जेलेंस्की ने ठुकराया पुतिन का प्रस्ताव

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Zelensky) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) से मॉस्को में मिलने से इनकार करते हुए कहा, मैं आतंकवादियों की राजधानी नहीं जा सकता, क्योंकि यूक्रेन हर दिन मिसाइल…

24GhanteOnline
September 7, 2025
2 min read

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (Zelensky) ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Putin) से मॉस्को में मिलने से इनकार करते हुए कहा, मैं आतंकवादियों की राजधानी नहीं जा सकता, क्योंकि यूक्रेन हर दिन मिसाइल हमलों का सामना कर रहा है। पुतिन मुलाकात के लिए कीव आ सकते हैं।

जेलेंस्की (Zelensky) ने कहा कि मॉस्को में बातचीत का प्रस्ताव रखना, इस बात का संकेत है कि रूस शांति वार्ता में रुचि नहीं रखता। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, जेलेंस्की और पुतिन के बीच आमने-सामने की बातचीत के लिए दबाव बना रहे हैं। इसके लिए पुतिन और ट्रंप पिछले महीने अलास्का में मिले थे।

मॉस्को बुलाया जा रहा है, न कि सरेंडर करने के लिए


अलास्का समिट इसलिए रखी गई थी कि आगे जेलेंस्की और पुतिन के बीच द्विपक्षीय या त्रिपक्षीय बैठक हो। ट्रम्प ने समिट के बाद कहा कि जेलेंस्की और यूरोपीय देशों के नेता वॉशिंगटन आएंगे। इसके बाद पुतिन और जेलेंस्की की मुलाकात हो सकती है।

ट्रंप ने कहा कि रूस अतिरिक्त शर्तें रख रहा है, जिससे देरी हो रही है और यूक्रेनी शहरों पर हमले बढ़ रहे हैं। इस हफ्ते पुतिन ने कहा कि वह जेलेंस्की से मिलने के लिए तैयार हैं, लेकिन मुलाकात मॉस्को में होगी। शुक्रवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने बताया कि जेलेंस्की को बातचीत करने के लिए मॉस्को बुलाया जा रहा है, न कि सरेंडर करने के लिए।

जेलेंस्की (Zelensky) बोले- मॉस्को में बैठक असंभव


एक दिन पहले ही पेरिस में एक समिट के दौरान जेलेंस्की ने पुतिन के निमंत्रण पर टिप्पणी की थी। जेलेंस्की ने कहा, अगर आप चाहते हैं कि बैठक न हो, तो आपको मुझे मॉस्को आमंत्रित करना चाहिए। जेलेंस्की ने आगे कहा कि रूसी नेतृत्व की ओर से बैठक के लिए किसी भी विकल्प की बात करना उनके लिए उपलब्धि होगी।

जेलेंस्की ने शनिवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि रूस ने सितंबर के पहले 5 दिन में यूक्रेन पर 1,300 से अधिक ड्रोन, 900 बम और अलग-अलग तरीकेकी 50 मिसाइलें दागी हैं। ये हमले यूक्रेन के 14 इलाकों में हुए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।