बाबा सिद्दीकी की तरह हत्या कर दी जाएगी..., धमकी के बाद बढ़ाई गई जीशान सिद्दीकी की सुरक्षा
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui) को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत के बाद बांद्रा…
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व विधायक और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui) को जान से मारने की धमकी मिली है। उन्हें ई-मेल के जरिए जान से मारने की धमकी दी गई है। शिकायत के बाद बांद्रा पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली। मामले में आगे की जांच की जा रही है। साथ ही उनके घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।
जीशान सिद्दीकी ने धमकी को लेकर दावा किया कि धमकी भरे ई-मेल में कहा गया है कि अगर उन्होंने D-कंपनी का सदस्य होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को 10 करोड़ रुपये नहीं दिए तो उनके पिता बाबा सिद्दीकी की तरह उसकी भी हत्या कर दी जाएगी।
जीशान (Zeeshan Siddiqui) के घर के बाहर कड़ी की गई सुरक्षा
महाराष्ट्र के दिग्गज नेताओं में गिने जाने वाले बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद से उनके बेटे जीशान की सुरक्षा बढ़ाई गई थी, लेकिन अब नई धमकी के बाद उनकी सुरक्षा और पुख्ता कर दी गई। बांद्रा वेस्ट स्थित जीशान के घर के बाहर अत्याधुनिक हथियारों से लैश पुलिस बल तैनात किया गया है। बांद्रा वेस्ट टर्नर रोड के बिल्डिंग के बाहर एसआरपीएफ के कुल 10 पुलिस वाले और इमारत के अंदर स्पेशल आर्म्स के साथ 8 कमांडो प्लस 6 पुलिस वाले तैनात किए गए हैं। 2 शिफ्ट में ये पुलिस सुरक्षा होगा। इसके अलावा 2 पुलिस वैन भी जीशान के कोनवाय में लगाई गई है।
पुलिस के एक अधिकारी ने का कहना है कि धमकी की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जान से मारने की धमकी और जबरन वसूली की मांग के मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही जीशान सिद्दीकी का बयान भी दर्ज कराया जाएगा।
पूर्व विधायक जीशान सिद्दीकी (Zeeshan Siddiqui) ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, “पिछले 3 दिनों से मुझे कई ई-मेल भेजे गए हैं, जिसमें लिखा है कि अगर आप 10 करोड़ रुपये नहीं देंगे तो बाबा सिद्दीकी की तरह आपकी भी हत्या करा दी जाएगी। ई-मेल भेजने वाले ने खुद को D-कंपनी का सदस्य होने का दावा किया और पुलिस से संपर्क न करने की चेतावनी भी दी।”
यूपी में 33 आईएएस ऑफिसर का तबादला, सीएम के सचिव और सूचना निदेशक भी बदले
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नेता जीशान (Zeeshan Siddiqui) ने बताया, “उसे धमकी भरे मेल निजी ई-मेल अकाउंट पर भेजे गए थे। उन्होंने बताया कि ई-मेल भेजने वाले की ओर से यह दावा किया गया है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का हाथ नहीं है, बल्कि ‘D-कंपनी’ है।” ‘D-कंपनी’ दाऊद इब्राहिम के मुंबई में संगठित अपराध सिंडिकेट को दिया गया एक नाम है। दाऊद अभी पाकिस्तान में रह रहा है।
जीशान सिद्दीकी ने कहा, “लगातार धमकी भले ई-मेल के आने से मैं तंग आ गया और फिर मैंने बांद्रा पुलिस से इस बारे में संपर्क किया।” इस बारे में पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस की एक टीम जीशान का बयान दर्ज करने के लिए उनके बांद्रा स्थित आवास पर गई हुई है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत
राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…
अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया
भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…
नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत
हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…
दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी
नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…
