24 घण्टे ऑनलाइन

IPL के बढ़ते रोमांच के बीच जहीर खान बने पापा, घर में गूंजी बेटे की किलकारियां

IPL 2025 का रोमांच तो हर मैच के साथ बढ़ ही रहा है। लेकिन, इस लीग के बढ़ते रोमांच के बीच दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान (Zaheer Khan) के लिए खुशी वाली बात ये है कि वो पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी सागारिका घाटगे खान ने…

24GhanteOnline
April 16, 2025
1 min read

IPL 2025 का रोमांच तो हर मैच के साथ बढ़ ही रहा है। लेकिन, इस लीग के बढ़ते रोमांच के बीच दिग्गज भारतीय क्रिकेटर ज़हीर खान (Zaheer Khan) के लिए खुशी वाली बात ये है कि वो पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी सागारिका घाटगे खान ने बेटे को जन्म दिया है। घर आई इस खुशखबरी के बीच और भी मजेदार बात ये है कि ज़हीर खान ने अपने बेटे का जो नाम रखा है, वो जरा हटके है।

ज़हीर खान (Zaheer Khan)  बने पिता, बेटे का रखा ये नाम


ज़हीर खान (Zaheer Khan) के पिता बनने की जानकारी 16 अप्रैल की सुबह उनकी पत्नी सागारिका घाटगे के इंस्टा पोस्ट से मिली। सागारिका ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा- कि उनके घर बेबी बॉय का आगमन हुआ है, जिसका नाम फतेहसिंह खान है।

जहीर खान बनें LSG के नए मेंटोर, टीम को बनाएंगे तेज गेंदबाजी में मजबूत


ज़हीर खान इन दिनों आईपीएल 2025 में व्यस्त हैं। इस सीजन वो लखनऊ सुपर जायंट्स के बॉलिंग कोच हैं। आईपीएल 2025 में जहीर खान ने अब तक 7 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से 4 जीते हैं और 3 हारे हैं। फिलहाल पॉइंट्स टेबल में जहीर खान की टीम 5वें नंबर पर है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।