24 घण्टे ऑनलाइन

यूट्यूबर मनीष कश्यप को डॉक्टरों ने पीटा, मोबाइल छीनकर अस्पताल में बनाया बंधक

पटना। यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) एक बार फिर विवाद में है। मनीष कश्यप पर राजधानी के पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी पीएमसीएच में डॉक्टर के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है। सोमवार को मनीष कश्यप और डॉक्टर के बीच…

24GhanteOnline
May 19, 2025
2 min read

पटना। यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) एक बार फिर विवाद में है। मनीष कश्यप पर राजधानी के पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल यानी पीएमसीएच में डॉक्टर के साथ बदसलूकी का आरोप लगा है। सोमवार को मनीष कश्यप और डॉक्टर के बीच झड़प में मारपीट की घटना सामने आई है। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस को अभी तक कोई भी लिखित शिकायत नहीं मिली है।

मनीष कश्यप (Manish Kashyap) सोमवार को पीएमसीएच में गए हुए थे। मनीष कश्यप वहां एक मरीज की पैरवी के लिए गए थे। इसी दौरान उन्होंने अपने मोबाइल को निकाल करके पीएमसीएच में गड़बड़ियों को शूट करना शुरू कर दिया। एक महिला डॉक्टर ने जब इसे देखा तो उसने मनीष कश्यप को इस बात को लेकर के टोका और यह टोका टाकी बहस में बदल गई। इसी बीच जूनियर डॉक्टर का एक समूह मौके पर पहुंचा और उसने मनीष कश्यप के साथ धक्का-मुक्की शुरू कर दी।

मनीष (Manish Kashyap) को कमरे में किया बंद


बताया जा रहा है कि इसके बाद आक्रोशित जूनियर डॉक्टर ने मनीष कश्यप के साथ मारपीट करने के बाद उन्हें एक कमरे में बंद कर दिया। साथ ही साथ उनके द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो को भी मोबाइल से डिलीट करवा दिया। इधर मनीष कश्यप के साथ हुई पीएमसीएच में हुई बदसलूकी की घटना जैसे ही उनको समर्थकों को मिली वह सभी पीएमसीएच में पहुंच गए। देखते ही देखते पूरे अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया।

कोरोना की चपेट एमिन आई ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, सोशल मीडिया पोस्ट शेयर कर दी जानकारी


स्थानीय पीरबहोर थाने की पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। हालांकि, इस बारे में पुलिस का कहना है कि अभी लिखित शिकायत नहीं मिली है। कहा यह भी जा रहा है कि तकरीबन ढाई से तीन घंटे तक कमरे में बंद रहने के बाद मनीष कश्यप को छोड़ा गया और उनके चेहरे पर चोट के भी निशान है।बता दे कि मनीष कश्यप इसके पहले भी विवादों में रहे हैं।

दो साल पहले तमिलनाडु में मजदूरों के साथ मारपीट के एक फर्जी वीडियो का मामला भी सामने आया था, जिसमें मनीष कश्यप के ऊपर केस दर्ज किया गया था। जिसके बाद लंबे वक्त तक उनको जेल में रहना पड़ा था। करीब एक साल पहले मनीष कश्यप ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता को ग्रहण किया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

बालाजी धाम से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, कार बस में घुसी; तीन की मौत

राजस्थान के बालाजी धाम से दर्शन कर लौट रहे एक परिवार की खुशियां गुरुग्राम में हुए भीषण सड़क हादसे में मातम में बदल गईं। गुरुवार तड़के दिल्ली-बड़ोदरा एक्सप्रेसवे पर सोहना के लोहटकी गांव के पास एक स्विफ्ट कार सड़क किनारे…

अमेरिका में गिरफ्तार मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ, नीरज फरीदपुरिया भी पकड़ा गया

भारत के सबसे वांछित (मोस्ट वांटेड) अपराधियों में से एक, गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को अमेरिका में गिरफ्तार कर लिया गया है। भारतीय जांच एजेंसियों के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा के रहने वाले इस गैंगस्टर को…

नूंह में आधी रात पुलिस का एक्शन, मुठभेड़ में शाहिद की मौत

हरियाणा के नूंह (Nuh) जिले में गुरुवार सुबह पुलिस और एक वांछित आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से शाहिद उर्फ ‘आडवाणी’ घायल हो गया। उसे इलाज के लिए सोहना के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान…

दिल्ली बिल्डिंग हादसे में बड़ा एक्शन, मालिक के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी

नई दिल्ली: दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में पांच मंजिला इमारत गिरने की घटना में मृतकों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने फरार बताए जा रहे कथित बिल्डिंग मालिक हरिराम बंसल की गिरफ्तारी के लिए…