मुश्किलों में फंसे यूट्यूबर अरमान मलिक और उनकी दोनों पत्नियां, जानें पूरा मामला
यूटयूबर और बिग बॉस फेम अरमान मलिक (Armaan Malik) और उनकी दोनों पत्नियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटियाला जिला अदालत ने दो मामलों में नोटिस जारी कर उन्हें 2 सितंबर को तलब किया है। एक मामला एक से ज्यादा शादियां करने का है…
यूटयूबर और बिग बॉस फेम अरमान मलिक (Armaan Malik) और उनकी दोनों पत्नियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पटियाला जिला अदालत ने दो मामलों में नोटिस जारी कर उन्हें 2 सितंबर को तलब किया है। एक मामला एक से ज्यादा शादियां करने का है तो दूसरा आरोप लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का। अरमान मलिक सोशल मीडिया पर अपनी दो पत्नियों के साथ सार्वजनिक रूप आते रहे हैं और बिग बॉस शो में भी गए थे।
अरमान (Armaan Malik) ने कीं चार शादियां?
अरमान मलिक (Armaan Malik) और उनकी पत्नियों पायल और कृतिका मलिक के खिलाफ दविंदर राजपूत ने याचिका दायर की है। याची ने याचिका में आरोप लगाया है कि अरमान मलिक ने दो नहीं बल्कि चार विवाह किए हैं, जो हिंदू विवाह अधिनियम का उल्लंघन है। हिंदू विवाह अधिनियम के तहत किसी भी हिंदू व्यक्ति को केवल एक ही विवाह करने की अनुमति है। याचिका में यह भी कहा गया है कि अरमान और पायल ने हिंदू देवी-देवताओं का रूप धारण कर धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। यह कार्रवाई न केवल धार्मिक भावनाओं का अपमान है बल्कि दंडनीय अपराध भी है।
धार्मिक सजा काट चुकी हैं पायल
अरमान मलिक (Armaan Malik) की पत्नी पायल ने मां काली का रूप धारण कर वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला था, जिसके खिलाफ मोहाली पुलिस को शिकायत दी गई थी। आरोप था कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची। इसके बाद 22 जुलाई को अरमान मलिक और पायल मलिक ने पटियाला स्थित काली माता मंदिर में जाकर माथा टेका और अपनी गलती के लिए माफी मांगी।
23 जुलाई को वह मोहाली के खरड़ स्थित काली माता मंदिर में भी पेश हुए, जहां पायल ने सात दिनों तक मंदिर की सफाई और पूजा-पाठ किया। इसके बाद वे हरिद्वार पहुंचे, जहां निरंजनी अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर कैलाशानंद गिरी से मिलकर माफी मांगी और पूजा-पाठ किया। धार्मिक सजा काटने के दौरान पायल मलिक की तबीयत बिगड़ गई थी और मोहाली के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
'बिना शर्ट वाली बॉडी के लिए मेहनत की', सलमान के मैसेज पर शाहरुख का मजेदार जवाब
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने 2 नवंबर को अपना 61वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर फिल्मी दुनिया की कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, शाहरुख का एक जवाब सबसे ज्यादा चर्चा में है, जो उन्होंने…
‘मैं फख्र से कहता हूं, मैं दिमागी नक्सल हूं’, नसीरुद्दीन शाह का वीडियो वायरल
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह (Naseeruddin Shah) एक बार फिर छात्रों के समर्थन में सामने आए हैं। दिल्ली में विश्वविद्यालय के कुछ छात्रों की भूख हड़ताल से शुरू हुए आंदोलन के बीच उनका एक बयान चर्चा में है। एक्टर…
KBC में रामायण की स्टारकास्ट, रणबीर-साई पल्लवी के साथ मस्ती करेंगे बिग बी
नितेश तिवारी की ‘रामायण’ 5 नवंबर को दिवाली के मौके पर दुनिया भर में रिलीज़ होने के लिए तैयार है। फिल्म के पोस्टर्स, गानों और ट्रेलर ने पहले ही काफी चर्चा बटोर ली है। रिलीज़ से पहले रामायण’ की स्टारकास्ट अमिताभ बच्चन के…
अमिताभ, सलमान, आमिर और अक्षय के घरों की रेकी, फिर टाइगर श्रॉफ को क्यों बनाया निशाना?
बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) पर हुई फायरिंग की घटना की जांच में पुलिस कई पहलुओं पर काम कर रही है। मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित तौर पर जुड़े ऋतिक, रेहान और एक नाबालिग आरोपी से पूछताछ की जा रही है।…
