24 घण्टे ऑनलाइन

प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर ने मुख्यमंत्री से की भेंट

देहारादून। फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह, अभिषेक बैंसला, अंकुर अग्रवाल, राजन अरोड़ा एवं सुश्री साक्षी सिंह ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

24GhanteOnline
April 19, 2025
1 min read

देहारादून। फिल्म शूटिंग के लिए उत्तराखंड आए प्रसिद्ध यूट्यूबर एवं कंटेंट क्रिएटर अमित भड़ाना, तनिष्क सिंह, अभिषेक बैंसला, अंकुर अग्रवाल, राजन अरोड़ा एवं सुश्री साक्षी सिंह ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट की।

उन्होंने मुख्यमंत्री (CM Dhami) के साथ देवभूमि की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत,परंपराएं एवं प्रमुख पर्यटन स्थलों से संबंधित विभिन्न विषयों पर सारगर्भित चर्चा की।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राज्य की ओर से उन्हें उत्तराखंड की प्रतिष्ठित चारधाम यात्रा के लिए सादर आमंत्रित किया,जिससे वे यहाँ की अध्यात्मिकता एवं प्राकृतिक सौंदर्य का साक्षात्कार कर सकें।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने इन युवाओं की रचनात्मकता एवं जनजागरूकता के क्षेत्र में योगदान की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि उनके माध्यम से राज्य की सुंदरता एवं सांस्कृतिक महत्व को देश-विदेश तक पहुँचाने में सहयोग मिलेगा।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें