24 घण्टे ऑनलाइन

YouTube Shorts क्रिएटर्स ध्यान दें! कमाई के लिए सब्सक्राइबर की नई शर्तें

यदि आप YouTube शॉर्ट्स बनाते हैं तो आपको यह जान लेना चाहिए कि आप कितने सब्सक्राइबर और व्यूज पर पैसा कमाना शुरू कर देंगे. YouTube ने Shorts से कमाई करने के नियम साफ कर दिए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सवाल इस बात पर है कि आखिर…

24GhanteOnline
December 10, 2025
2 min read

यदि आप YouTube शॉर्ट्स बनाते हैं तो आपको यह जान लेना चाहिए कि आप कितने सब्सक्राइबर और व्यूज पर पैसा कमाना शुरू कर देंगे. YouTube ने Shorts से कमाई करने के नियम साफ कर दिए हैं, लेकिन सबसे ज्यादा सवाल इस बात पर है कि आखिर कितने सब्सक्राइबर होने पर Shorts से कमाई शुरू होती है. नए मोनेटाइजेशन मॉडल के तहत छोटे क्रिएटर्स भी कमाई कर सकते हैं, लेकिन शर्तें पूरी करना जरूरी है. विज्ञापन रेवेन्यू, म्यूजिक यूज और ओरिजिनल कंटेंट के आधार पर पैसा बांटा जाता है.

कमाई शुरू करने के लिए जरूरी है YPP


Shorts से पैसा सीधे सब्सक्राइबर पर निर्भर नहीं होता, बल्कि YPP में शामिल होना जरूरी है. YPP में शामिल होने के लिए 1,000 सब्सक्राइबर और पिछले 90 दिनों में 1 करोड़ Shorts Views की शर्त लागू होती है. यानी सिर्फ सब्सक्राइबर बढ़ाने से कमाई नहीं होती, बल्कि Shorts पर रियल व्यू और एंगेजमेंट जरूरी है.

Shorts से कमाई के लिए मॉड्यूल स्वीकार करना जरूरी


Shorts का रेवेन्यू शेयर तभी लागू होगा, जब क्रिएटर Shorts मोनेटाइजेशन मॉड्यूल स्वीकार कर ले. मॉड्यूल स्वीकार करने के बाद आने वाले व्यू ही रेवेन्यू शेयर के दायरे में आते हैं. इससे पहले के व्यू की गिनती नहीं होती. यह नियम विज्ञापनों और YouTube Premium दोनों पर लागू है.

किस तरह और किन वीडियो पर मिलता है रेवेन्यू


रेवेन्यू केवल उन्हीं Shorts पर मिलता है जो ओरिजिनल हों और विज्ञापन फ्रेंडली हों. दूसरे प्लेटफॉर्म से क्लिप उठाकर अपलोड करने या फर्जी व्यू बॉट से बढ़ाने वाले Shorts रेवेन्यू के दायरे में नहीं आते. अगर वीडियो में म्यूजिक इस्तेमाल किया गया है तो रेवेन्यू क्रिएटर और Music लाइसेंस में बांटा जाता है.

रेवेन्यू शेयर और पेमेंट का पूरा फॉर्मूला समझें


Shorts Ads का पैसा पहले क्रिएटर पूल में जमा होता है. इसके बाद हर क्रिएटर को उनके व्यू के अनुपात में हिस्सा तय होता है. कुल रेवेन्यू का 45% हिस्सा सीधे क्रिएटर को मिलता है. अगर म्यूजिक इस्तेमाल हुआ है तो म्यूजिक लाइसेंस का हिस्सा अलग काटा जाता है. YouTube Premium व्यू से भी 45% कमाई क्रिएटर को मिलती है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…