24 घण्टे ऑनलाइन

सिर्फ फोटो और वीडियो ही नहीं, आपके फोन का Camera कर सकते हैं ये बड़े काम

Mobile में कैमरे (Camera) का इस्तेमाल क्या सिर्फ फोटो और वीडियो तक ही सीमित है? अगर आपको भी यही लगता है तो ऐसा नहीं है, आपके फोन में दिया कैमरा बड़े ही कमाल की चीज है क्योंकि ये केवल फोटो और वीडियो ही कैप्चर करने में…

24GhanteOnline
January 2, 2026
2 min read
सिर्फ फोटो और वीडियो ही नहीं, आपके फोन का Camera कर सकते हैं ये बड़े काम

Mobile में कैमरे (Camera) का इस्तेमाल क्या सिर्फ फोटो और वीडियो तक ही सीमित है? अगर आपको भी यही लगता है तो ऐसा नहीं है, आपके फोन में दिया कैमरा बड़े ही कमाल की चीज है क्योंकि ये केवल फोटो और वीडियो ही कैप्चर करने में माहिर नहीं है बल्कि आज कैमरे का इस्तेमाल हम सभी दूसरे बड़े कामों के लिए भी करते हैं. हम आज आप लोगों को उन तीन कामों के बारे में बताएंगे जिन्हें पूरा करने के लिए हर किसी को कैमरा (Camera) की जरूरत पड़ती है. यहां गौर करने वाली बात यह है कि जो तीन काम हम आपको बताने वाले हैं वो बिना कैमरा की मदद से पूरे नहीं हो सकते हैं.

Translation में करता है मदद


मान लीजिए कि आप किसी ऐसी जगह पर गए है जहां की भाषा आप लोगों को नहीं आती, उस जगह पर कैमरा (Camera) का इस्तेमाल कर आप टेक्स्ट ट्रांसलेशन कर सकते हैं. फोन का कैमरा ओपन कर आप किसी दूसरी भाषा में लिखे साइन बोर्ड, डॉक्यूमेंट या फिर मेन्यू को आसानी से ट्रांसलेट कर समझ सकते हैं.

QR Code Scanning


रोजमर्रा की चीजों को खरीदने के लिए जब आप किसी भी ऐप से पेमेंट करते हैं तो क्यूआर कोड पर टैप करते ही फोन का कैमरा (Camera) ओपन हो जाता है. कैमरा क्यूआर कोड को स्कैन करता है जिससे कि आप आसानी से पेमेंट कर पाते हैं.

Document Scanner


आपके फोन में दिया कैमरा (Camera) स्कैन करने में भी मदद कर सकता है. जब भी आप किसी ऐप की मदद से स्कैन करने की कोशिश करते हैं तो डॉक्यूमेंट को स्कैन करने के लिए आपके फोन का कैमरा ओपन हो जाता है. एक वो भी समय था जब हम लोगों को डॉक्यूमेंट स्कैन करवाने के लिए साइबर कैफे जाना पड़ता था, अब समय बदल चुका है और आप घर बैठे ही Adobe Scan जैसे किसी भी ऐप की मदद से दस्तावेज को स्कैन कर सकते हैं और कुछ ही सेकंड्स में आपका काम हो जाएगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM

अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…

ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…

अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…

WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम

अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…