24 घण्टे ऑनलाइन

WhatsApp Call पर आपकी लोकेशन हो सकती है ट्रैक! फटाफट ऑन करें ये सेटिंग

WhatsApp तो भले ही आप सालों से चला रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि व्हाट्सऐप कॉल के जरिए आपकी लोकेशन भी ट्रैक की जा सकती है? चौंक गए, लेकिन ये सच है. कोई आपके साथ ऐसा न कर पाए, व्हाट्सऐप ने इसका भी बंदोबस्त किया हुआ…

24GhanteOnline
December 13, 2025
2 min read

WhatsApp तो भले ही आप सालों से चला रहे हैं लेकिन क्या आपको पता है कि व्हाट्सऐप कॉल के जरिए आपकी लोकेशन भी ट्रैक की जा सकती है? चौंक गए, लेकिन ये सच है. कोई आपके साथ ऐसा न कर पाए, व्हाट्सऐप ने इसका भी बंदोबस्त किया हुआ है, लेकिन बहुत से लोगों को ऐप में मिलने वाले इस काम के फीचर की सही जानकारी तक नहीं है. ये फीचर बाय डिफॉल्ट बंद होता है, लेकिन इसे ऑन होना चाहिए जिससे कि सिक्योरिटी बनी रहे, हम आज आपको बताएंगे कि कौन सा है वो फीचर जो कॉल के जरिए आपकी लोकेशन को ट्रैक होने से बचा सकता है और आप इस फीचर को किस तरह से ऑन कर सकते हैं?

WhatsApp Call पर बात करते वक्त कॉल के जरिए आपकी लोकेशन को कोई भी हैकर या स्कैमर ट्रैक न कर पाए, इसलिए जरूरी है कि आप व्हाट्सऐप के Protect IP Address in Calls फीचर को ऑन रखें. अगर आप नहीं जानते हैं कि इस फीचर को किस तरह से ऑन करना है तो आइए आपको कुछ सिंपल स्टेप्स में पूरा तरीका समझाते हैं.

WhatsApp Feature: ये है ऑन करने का तरीका


सबसे पहले व्हाट्सऐप ओपन कीजिए, इसके बाद आपको साइड में दिख रहे तीन डॉट्स पर क्लिक करना होगा. तीन डॉट्स पर टैप करने के बाद आप लोगों को ऐप की सेटिंग्स में जाना होगा. सेटिंग्स में जाने के बाद प्राइवेसी ऑप्शन नजर आएगा, इसपर क्लिक करें.

प्राइवेसी ऑप्शन में एडवांस विकल्प में जाएं, यहां आप लोगों को Protect IP Address in Calls फीचर मिल जाएगा जो बाय डिफॉल्ट बंद होगा. आप इस फीचर को यहां से ऑन कर व्हाट्सऐप अकाउंट की सिक्योरिटी को मजबूत कर सकते हैं. इस फीचर के ऑन होने के बाद आपकी सभी व्हाट्सऐप कॉल्स कंपनी के सर्वर के जरिए जाएंगी जिसे कोई भी ट्रैक नहीं कर पाएगा.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।