Online इंटरव्यू में जरूरी हैं आपका सही ड्रेसिंग सेंस, इन बातों का रखें ध्यान
वर्क फ्रॅाम होम का चलन काफी बढ़ गया हैं और ऑफिस के सभी काम ऑनलाइन होने लगे हैं। इसी में इंटरव्यू (Interview) के प्रोसेस भी ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं। इंटरव्यू (Interview) में जिस तरह ड्रेसिंग का ध्यान रखा जाता था उसी तरह…
24GhanteOnline
August 22, 20252 min read
वर्क फ्रॅाम होम का चलन काफी बढ़ गया हैं और ऑफिस के सभी काम ऑनलाइन होने लगे हैं। इसी में इंटरव्यू (Interview) के प्रोसेस भी ऑनलाइन ही किए जा रहे हैं।
इंटरव्यू (Interview) में जिस तरह ड्रेसिंग का ध्यान रखा जाता था उसी तरह ऑनलाइन इंटरव्यू में भी सही ड्रेसिंग सेंस का बहुत फर्क पड़ता हैं। आज इस कड़ी में हम आपको ड्रेसिंग सेंस से जुड़े कुछ टिप्स देने जा रहे हैं जिन्हें ऑनलाइन इंटरव्यू के दौरान ध्यान रखा जाना चाहिए।
सिंपल कपड़े पहने
ऑनलाइन इंटरव्यू के लिए सिंपल कपड़ों का चुनाव करें। बहुत ज्यादा प्रिंट्स और पैटर्न के कपड़े न पहने। अगर आपके कमरे का कलर डार्क है तो हल्के रंग के कपड़े पहने, वहीं अगर आपके कमरे का कलर हल्का है तो डार्क रंग के कपड़े पहने।
डीप और लूज नेकलाइन वाले कपड़े न पहने
इंटरव्यू के दौरान पहने जाने वाले आउटफिट्स की नेकलाइन बहुत ज्यादा डीप और लूज नहीं होनी चाहिए। आप हाई- नेक, राउंड नेक या कॅालर नेक टॅाप ट्राई कर सकती हैं।
ब्लेजर पहन सकती हैं
आप इंटरव्यू के दौरान ब्लेजर भी पहन सकती हैं। ब्लेजर आपको प्रोफेशनल लुक देने का काम करेगा। इंटरव्यू के दौरान हमेशा कंफर्टेबल कपड़े पहनने चाहिए।
बहुत ज्यादा एक्सेसरीज न पहने
इंटरव्यू के दौरान बहुत ज्यादा एक्सेसरीज न पहने। आपने वेस्टर्न पहना हो या इंडियन, इंटरव्यू के दौरान किसी भी स्टाइल के साथ ज्यादा एक्सेसरीज कैरी न करें।
Tags:online interview dressingड्रेसिंग टिप्सfashion tips in hindiफैशन टिप्सdressing tipsfashion tipsऑनलाइन इंटरव्यू में ड्रेसिंगफैशन टिप्स हिंदी में
Comments (0)
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
