24 घण्टे ऑनलाइन

हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स न्यू हजरतगंज परिसर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दसवीं मंजिल से नीचे गिरने से 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय…

24GhanteOnline
October 13, 2026
2 min read
हादसा, हत्या या आत्महत्या? लखनऊ में होटल की 10वीं मंजिल से गिरकर युवती की मौत

राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र स्थित ओमेक्स न्यू हजरतगंज परिसर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां दसवीं मंजिल से नीचे गिरने से 24 वर्षीय युवती की संदिग्ध मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है और मामले की गहराई से छानबीन की जा रही है.

दरअसल, यह पूरी घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है. डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि शाम लगभग 6:34 बजे होटल ‘सेलेश्टियल’ ओमेक्स न्यू हजरतगंज के सिक्योरिटी इंचार्ज ने  पुलिस को सूचना दी.

पुलिस जांच में सामने आया है कि समरीन निवासी थाना चौक लखनऊ नामक युवती अवनीश निवासी सुल्तानपुर नामक युवक के साथ दोपहर करीब 11:46 बजे होटल के कमरा नंबर 1037 में दाखिल हुई थी. इसके बाद शाम करीब 6 बजे अचानक युवती संदिग्ध परिस्थितियों में उसी कमरे से नीचे गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

डीसीपी ने दी जानकारी

घटना की सूचना मिलते ही सुशांत गोल्फ सिटी थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. हालात की गंभीरता को देखते हुए मौके पर फॉरेंसिक फील्ड यूनिट को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी कर तमाम वैज्ञानिक साक्ष्य सुरक्षित कर लिए हैं.

डीसीपी साउथ मोहम्मद मुश्ताक ने बताया, ” होटल के कमरे में ठहरे युवक और युवती के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है. मृतका के शव को पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी भिजवा दिया गया है. फिलहाल मौके पर कानून-व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है.परिजनों की ओर से तहरीर प्राप्त होने पर आगे की विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.”

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि युवती ने दसवीं मंजिल से छलांग लगाई या फिर यह कोई अनियोजित हादसा था या इसके पीछे कोई अन्य वजह है. कमरे में मौजूद युवक से भी पूछताछ की जा रही है.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।