24 घण्टे ऑनलाइन

नगर निगम की लापरवाही से बुझ गया घर का चिराग, बीच सड़क बंधी रस्सी की चपेट में आने से युवक की मौत

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। पीजीआई थाना क्षेत्र में एक और दर्दनाक घटना सामने आ गई है, जिसने एक अन्य युवक को अपनी जान गवानी पड़ी। पेड़ की छंटाई के दौरान…

24GhanteOnline
July 16, 2025
2 min read

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में नगर निगम की लापरवाही एक बार फिर जानलेवा साबित हुई है। पीजीआई थाना क्षेत्र में एक और दर्दनाक घटना सामने आ गई है, जिसने एक अन्य युवक को अपनी जान गवानी पड़ी। पेड़ की छंटाई के दौरान सड़क पर लटक रही रस्सी में उलझकर 27 वर्षीय डिलीवरी बॉय अनुज कश्यप की मौत हो गई है।

दरअसल घटना मंगलवार दोपहर वृंदावन सेक्टर-9 स्थित आवास विकास कार्यालय के पास की है। यहां नगर निगम की टीम पेड़ों की छंटनी कर रही थी। बताया जा रहा है कि टीम ने सड़क के एक सिरे से दूसरे सिरे तक रस्सी बांध रखी थी। हालांकि न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया और न ही बैरिकेडिंग की गई थी। इसी दौरान मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा निवासी अनुज कश्यप दोपहर करीब डेढ़ बजे फ्लिपकार्ट की डिलीवरी देने के लिए जा रहा थे। अनुज रस्सी नहीं देख सके, जिसकी वजह से वो हादसे (Accident) का शिकार हो गया।

हादसे (Accident) में रस्सी उनके गले में फंस गई, जिससे वो अनियंत्रित होकर गिर पड़े थे। हादसे में अनुज के सिर में गंभीर चोट आ गई थी। इसकी वजह से उसकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, मृतक अनुज परिवार के इकलौते कमाने वाले थे, उनके पिता छेदालाल की पहले ही मौत हो चुकी है। मां सुमन देवी, बड़े भाई सोनू, छोटे भाई दीपक और बहन गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है।

कर्मचारियों पर लगा आरोप


भाई दीपक ने आरोप लगाया कि नगर निगम कर्मचारियों ने समय रहते अनुज को अस्पताल नहीं पहुंचाया, वरना उनकी जान बच सकती थी। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक पीड़ित परिवार की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें