24 घण्टे ऑनलाइन

मानसून में भी लगेंगी स्टाइलिश, अगर लेंगी इन टिप्स की मदद

मानसून (Monsoon) के आते ही जहां एक ओर प्रकृति अपने रंग बिखेरने लग जाती है वहीं दूसरी और मौसम भी सुहाना हो जाता है। ऐसे में लड़कियों के लिए इस मौसम में खुद को फैशनेबल और ट्रेंडी रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।…

24GhanteOnline
August 20, 2026
2 min read
मानसून में भी लगेंगी स्टाइलिश, अगर लेंगी इन टिप्स की मदद

मानसून (Monsoon) के आते ही जहां एक ओर प्रकृति अपने रंग बिखेरने लग जाती है वहीं दूसरी और मौसम भी सुहाना हो जाता है। ऐसे में लड़कियों के लिए इस मौसम में खुद को फैशनेबल और ट्रेंडी रखने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है।

क्योंकि मानसून में समझ नहीं आता कि ऐसा क्या पहना जाए जो इस मौसम के लिहाज से आरामदायक हो। इसलिए आज हम आपको कुछ ट्रेंडी फैशन टिप्स बताने जा रहे हैं जो इस मौसम में आपको स्टाइलिश रखने में मदद कर सकते हैं।

आरामदायक रहेंगी शार्ट ड्रेसेस


मानसून (Monsoon) के दौरान शॉर्ट्स, शॉर्ट स्कर्ट और शॉर्ट ड्रेस पहनना लड़कियों के लिए काफी आरामदायक हो सकता है। वैसे ग्रे रंग की पेंसिल स्कर्ट के साथ सफेद रंग की शर्ट को टिमअप करना अच्छा विचार हो सकता है। बारिश में शॉर्ट्स, मिनी स्कर्ट और पेंसिल स्कर्ट आदि तो हमेशा चलन में रहते ही हैं , लेकिन इन दिनों लड़कियों के फैशन ट्रेड की बात करें तो ट्रेंचकोट एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

छतरी और रेनकोट से भी लगे फैशनेबल


बारिश के दिनों में बाहर निकलते समय छतरी या रेनकोट तो हमारी जरूरत का ही एक हिस्सा है। क्यों न इस जरूरत को ही हम चलन में बदल दें। इससे हमारा मतलब है कि आजकल फ्लोरल प्रिंट की ट्रांस्पेरेंट छतरी काफी चलन में हैं जिनके आप ऑरेंज, ऑलिव ग्रीन जैसे रंगों को कंट्रास्ट रंग की ड्रेसेज के साथ ट्राई कर सकते हैं। इस तरह की छतरी भी आपके लुक को स्टाइलिश बनाने में काफी मदद कर सकती है।

वाटरप्रूफ मेकअप का करे इस्तेमाल


बारिश के मौसम में जहां आप अपने कपड़ों का ख्याल रख रही हैं, वहीं दूसरी और आपको अपने लुक को और बेहतर बनाने के लिए वाटर प्रूफ मेकअप का भी चुनाव करना होगा। क्योंकि अगर बारिश के मौसम में आप वाटरप्रूफ मेकअप का इस्तेमाल नहीं करते हैं तो बारिश के साथ ही आप का लुक भी पानी में बह जाएगा।

बन या हाई पोनी बनाए


बारिश के मौसम में बाल गीले होने के कारण बालों के खराब होने के चांसेस रहते हैं। ऐसे में आप बालों का बन बनाएं या फिर शॉर्ट ड्रेसेस पर हाई पोनीटेल भी बनाकर अपने लुक को कंप्लीट कर सकती हैं। जिससे इस मौसम में फ्रीजी हेयर की समस्या से बचा जा सकता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।