24 घण्टे ऑनलाइन

शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या के प्रभावों से मिलेगी मुक्ति, जानें उपाय

हमारे हिंदू धर्म में शनि प्रदोष (Shani Pradosh) व्रत को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया गया है।शनि प्रदोष व्रत की महिमा शास्त्रों और पुराणों में भी बताई गई है। हर माह में दो बार प्रदोष का व्रत आता है। प्रदोष व्रत की हमारे…

24GhanteOnline
May 24, 2025
2 min read

हमारे हिंदू धर्म में शनि प्रदोष (Shani Pradosh) व्रत को अत्यधिक महत्वपूर्ण बताया गया है।शनि प्रदोष व्रत की महिमा शास्त्रों और पुराणों में भी बताई गई है। हर माह में दो बार प्रदोष का व्रत आता है। प्रदोष व्रत की हमारे हिंदू धर्म में बहुत मान्यता है। इस दिन शिव और पार्वती की पूजा का विधान है।

जब यही प्रदोष व्रत की तिथि शनिवार के दिन पड़ती है तो उसे शनिवार प्रदोष कहा जाता है जिससे इसकी महत्ता और भी ज्यादा बढ़ जाती है। इस दिन का व्रत वैसे ही फलकारी होता है लेकिन शनि के सहयोग से ये और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। जिन लोगों को शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या सता रही है उनके लिए यह अत्यंत फलकारी व्रत होता है।

शनि प्रदोष (Shani Pradosh) व्रत की तिथि और मुहूर्त


हिंदू पंचांग के अनुसार इस बार यह व्रत 24 मई को मनाया जाएगा ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 24 मई को शाम 7:21 पर आरंभ होगी और यह तिथि 25 में 3:51 पर समाप्त होगी। सूर्य उदय के अनुसार यह व्रत 24 में को रखा जाएगा।

शनि प्रदोष (Shani Pradosh) व्रत की महिमा


शनि प्रदोष व्रत का अत्यधिक महत्व है क्योंकि जिन जातकों को शनि की ढैय्या, शनि की साढ़ेसाती या शनि दोष सता रहा है उनके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए यह दिन एकदम खास है। शनि प्रदोष व्रत करने से शनि के बुरे प्रभावों से मुक्ति मिलती है, साथ ही संतान सुख के लिए भी शनि प्रदोष व्रत करना फलकारी होता है। इस दिन भगवान शिव की आराधना करने से अनेक परेशानियां समाप्त होती हैंअगर किसी की कुंडली में राहु केतु या कालसर्प दोष है तो इस व्रत को रखने से उसके अशुभ प्रभाव भी कम हो जाते हैं। कुल मिलाकर इस दिन का व्रत पूजन शनि की पूजा-अर्चना आपके जीवन से मुश्किलें दूर कर सकती है।

शनि (Shani) के प्रभाव को कम करने के उपाय


शिवलिंग और शनिदेव पर तेल से अभिषेक करें। इससे इन दोनों देवताओं की कृपा प्राप्त होगी।

पीपल की पूजा करें और दीपक जलाएं। शनि प्रदोष व्रत से शिव और शनि दोनों देवों की कृपा एक साथ प्राप्त की जा सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…