24 घण्टे ऑनलाइन

नहीं मिल रही मनचाही पैकेज वाली नौकरी, तो करें इस चीज का दान

अच्छी नौकरी (Job) पाने के लिए अच्छी पढ़ाई और डिग्री होना बेहद जरूरी होता है, लेकिन कई बार बड़ी-बड़ी डिग्री होने के बाद भी युवाओं को अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती है तो ऐसा कुंडली में ग्रह दोष के कारण हो सकता है। यदि आपको भी…

24GhanteOnline
April 9, 2025
2 min read

अच्छी नौकरी (Job) पाने के लिए अच्छी पढ़ाई और डिग्री होना बेहद जरूरी होता है, लेकिन कई बार बड़ी-बड़ी डिग्री होने के बाद भी युवाओं को अच्छी नौकरी नहीं मिल पाती है तो ऐसा कुंडली में ग्रह दोष के कारण हो सकता है। यदि आपको भी अच्छी डिग्री लेने के बाद मनचाहे पैकेज वाली नौकरी (Job) नहीं मिल रही है तो कुछ ज्योषिय उपाय आपके लिए काफी काम के साबित हो सकते हैं। पंडित प्रभु दयाल दीक्षित यहां कुछ ऐसे ज्योतिष उपायों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप नियमित करेंगे तो जल्द ही अनुकूल परिणाम मिल सकता है।

27 दिन तक करें ये उपाय


आटे को दूध में गूंथने के बाद छोटी-छोटी 108 गोलियां बना लें। आटे की इन गोलियों को मछलियों को खिलाना शुभ होता है। मछलियों को आटे की गोलियां खिलाते समय जय सीताराम मंत्र का जाप करना चाहिए। यह ज्योतिष उपाय करने से नौकरी (Job) में बाधा दूर होती है। जल्द ही आपको नौकरी के लिए इंटरव्यू कॉल आ सकता है।

गुरुवार को करें पीली चीज का दान


अच्छी नौकरी (Job) पाने के कुंडली में बृहस्पति ग्रह का मजबूत होना जरूरी है। यदि गुरु ग्रह मजबूत रहता है तो जातक को अच्छी नौकरी मिलती है। ऐसा करने के लिए गुरुवार के दिन पीली चीज का दान करना चाहिए। ऐसा करने से नौकरी पाने में आ रही बाधा दूर होती है। हर गुरुवार को घास पर नंगे पैर थोड़ी देर टहलना चाहिए। ऐसा करीब 7 गुरुवार तक करना चाहिए।

शुक्रदेव को भी करें प्रसन्न


शुक्रदेव के प्रसन्न होने से जीवन में भौतिक सुख और संपन्नता आती है। कुंडली में शुक्र देव को प्रसन्न करने के लिए शुक्रवार को शुक्र मंत्र का जाप करना चाहिए। आप शुक्रवार को उपवास भी कर सकते हैं। इसके अलावा चंद्र देव की आराधना करने से भी शुक्र देव प्रसन्न होते हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…