24 घण्टे ऑनलाइन

अब घर बैठे होगा Aadhaar Address Update, यहां जानें तरीका

Aadhaar सेंटर जाकर लंबी कतार में खड़े होने के झंझट से परेशान हैं तो UIDAI का नया Aadhaar App आप लोगों को इस परेशानी से छुटकारा दिला सकता है. इस ऐप के आने के बाद अब आप लोग बिना आधार सेंटर के चक्कर लगाए घर बैठे आसानी से…

24GhanteOnline
December 3, 2025
2 min read

Aadhaar सेंटर जाकर लंबी कतार में खड़े होने के झंझट से परेशान हैं तो UIDAI का नया Aadhaar App आप लोगों को इस परेशानी से छुटकारा दिला सकता है. इस ऐप के आने के बाद अब आप लोग बिना आधार सेंटर के चक्कर लगाए घर बैठे आसानी से एड्रेस अपडेट कर पाएंगे, इसका मतलब ये हुआ कि यूनिक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने Aadhaar Update की प्रक्रिया को सरल और तेज बना दिया है. UIDAI ने हाल ही में X (पहले ट्विटर) पर पोस्ट शेयर किया है जिसमें लिखा है कि इस ऐप को इस्तेमाल करने वाले लोग ऐप के साथ अपने एक्सपीरियंस को [email protected] पर शेयर कर सकते हैं.

यूनिक आइडेंटिटी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने लोगों से फीडबैक मांगना इसलिए शुरू किया है जिससे कि पता चले कि लोगों को ऐप चलाते समय किसी तरह की कोई परेशानी का सामना तो नहीं करना पड़ रहा. लोगों से मिले फीडबैक के आधार पर UIDAI परेशानी का पता लगाकर समस्या को दूर करेगी जिससे कि लोगों को नए आधार ऐप के साथ बढ़िया एक्सपीरियंस मिले. पोस्ट में बताया गया है कि जल्द लोग इस ऐप के जरिए घर बैठे आसानी से एड्रेस को अपडेट कर पाएंगे.

Aadhaar Address Update: अभी एड्रेस अपडेट का क्या है तरीका?


इस ऐप में इस सुविधा के आने से पहले अभी एड्रेस अपडेट के लिए लोगों को या तो UIDAI की आधिकारिक साइट (https://uidai.gov.in/) या फिर आधार सेंटर के चक्कर लगाने पड़ते हैं. इस प्रोसेस के लिए यूजर्स को आधार नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से लॉग इन करना होता है.

Aadhaar Address Update Documents


एड्रेस अपडेट ऑप्शन चुनने के बाद लोगों को नया एड्रेस डालकर सपोर्टिंग डॉक्यूमेंट्स को अपलोड करना पड़ता है.एड्रेस में अपडेट के लिए आपको बिजली या पानी का बिल (3 महीने से पुराना नहीं), प्रॉपर्टी टैक्स रसीद, पासपोर्ट, बैंक पासबुक, बैंक स्टेटमेंट, राशन कार्ड, रेंट एग्रीमेंट, ड्राइविंग लाइसेंस या वोटर आईडी कार्ड की जरूरत होती है.

रिक्वेस्ट सबमिट होने के बाद, UIDAI डॉक्यूमेंट्स को वेरिफ़ाई करता है और इस प्रोसेस में आमतौर पर 7 से 10 वर्किंग डेज का समय लगता है. एप्लिकेंट्स को स्टेटस ट्रैक करने के लिए एक URN (अपडेट रिक्वेस्ट नंबर) मिलता है और इस नंबर के जरिए स्टेटस को ट्रैक किया जा सकता है. लेकिन ऐप पर जल्द

Tags:Aadhaar

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।