24 घण्टे ऑनलाइन

हर समस्या का हल है ये छोटी सी चीज, इन उपायों से मिलेगा लाभ

घर के पानदान में रखी एक छोटी सी लौंग (Cloves) बहुत काम की चीज है। ये बड़ी से बड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में ये बेहद उपयोगी है। इसका प्रयोग टोना-टोटका में भी किया जाता है। लेकिन आज हम बात करेंगे लौंग के कुछ ऐसे…

24GhanteOnline
October 11, 2025
3 min read

घर के पानदान में रखी एक छोटी सी लौंग (Cloves) बहुत काम की चीज है। ये बड़ी से बड़ी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में ये बेहद उपयोगी है। इसका प्रयोग टोना-टोटका में भी किया जाता है। लेकिन आज हम बात करेंगे लौंग के कुछ ऐसे उपायों के बारे में जो आपके लिए फायदेमंद होंगे। यदि आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने है और घर के अंदर नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश पूरी तरह से रोकना है तो ज्योतिष शास्त्र में इसके लिए लौंग के उपाय बताए गए हैं। लौंग (Cloves)  को ज्योतिष शास्त्र में बहुत महत्वपूर्ण माना गया है। लौंग का इस्तेमाल देवी-देवताओं की पूजा पाठ में भी किया जाता है। इसके अलावा, ज्योतिष शास्त्र में लौंग के कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिनका इस्तेमाल करने से कुंडली में मौजूद ग्रहों को शांत किया जा सकता है। आइये जानते हैं कैसे हैं लौंग आपके लिए उपयोगी।

नेगेटिव ऊर्जा भगाने के लिए


अगर आप महसूस करते हैं कि आपके घर में किसी प्रकार की नेगेटिव ऊर्जा है। जो आपको परेशान कर रही है तो वास्तु शास्त्र की मदद ले सकते हैं। आपको घर में कपूर और लौंग (Cloves) को एक साथ जलाना होगा। अब इसे अपने पूरे घर में घूमाएं इससे नेगेटिव ऊर्जा घर से बाहर निकल जाएगी। अक्सर आपने पूजा-पाठ में हवन कुंड में लौंग जलाते हुए देखा होगा। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि पूजन से पहले घर की नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाए और सकारात्मकता बढ़ जाए।

धन प्राप्ति करने के लिए


यदि आप धन संकट झेल रहे हैं। आपको किसी शुभ या आवश्यक कार्य के लिए धन की आवश्यकता है तो रात को सोने से पहले घर में चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जलाएं इससे धन की कमी नहीं होगी और ऐसा करने से आकस्मिक धन लाभ के अवसर भी बनेंगे।

लौंग (Cloves) जलाने के फायदे


घर में लौंग (Cloves) और कपूर को जलाने से घर की हवा भी शुद्ध होती है। विज्ञान के मुताबिक, लौंग और कपूर में मौजूद तत्व घर से हानिकारक बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और घर के वातावरण को स्वच्छ करते हैं।

शिवलिंग पर लौंग (Cloves) अर्पित करें


आप शिवलिंग पर भी लौंग (Cloves) अर्पित कर सकते हैं। आपको ऐसा 40 दिनों तक लगातार करना चाहिए। इससे सारे बुरे प्रभाव खत्म हो जाएंगे।

राहु-केतु के दोष होते हैं दूर


लौंग के टोटके से राहु-केतु का बुरा प्रभाव कम किया जा सकता है। हर शनिवार को लौंग का दान करने से राहु का दोष खत्म होता है और घर में खुशहाली आती है।

घर से बाहर निकलते वक्त मुंह में दो लौंग (Cloves) रखकर निकलें


यदि आप किसी अच्छे काम के लिए घर बाहर जा रहे हैं तो बाहर निकलते वक्त मुंह में दो लौंग रखकर निकलें। अपने इष्टदेव का ध्यान करते हुए उस कार्य में सफलता के लिए प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपको उस कार्य में सफलता मिल सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।

सम्बंधित ख़बरें

करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन

Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…

कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व

हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…

मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि

हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…