Flipkart-Amazon को मिलेगी टक्कर, Google से अब सीधे खरीद सकेंगे सामान
अब का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है. Google ने ऐसा सिस्टम लॉन्च कर दिया है, जिससे यूजर सीधे Google Search से ही प्रोडक्ट खरीद सकेंगे. इसके लिए कंपनी ने नया Universal Commerce Protocol यानी UCP पेश किया है. इससे प्रोडक्ट…

अब का तरीका पूरी तरह बदलने वाला है. Google ने ऐसा सिस्टम लॉन्च कर दिया है, जिससे यूजर सीधे Google Search से ही प्रोडक्ट खरीद सकेंगे. इसके लिए कंपनी ने नया Universal Commerce Protocol यानी UCP पेश किया है. इससे प्रोडक्ट ढूंढने से लेकर पेमेंट और डिलीवरी तक सब कुछ एक ही जगह हो जाएगा. Shopify, Walmart, Target और Flipkart जैसी बड़ी कंपनियां भी इसमें गूगल के साथ जुड़ी हैं.
UCP क्या है और क्यों खास है
Google का Universal Commerce Protocol यानी UCP एक नया ओपन सिस्टम है, जो ऑनलाइन खरीदारी को पूरी तरह आसान बना देता है. इसके जरिए प्रोडक्ट सर्च करने, उसकी कीमत देखने, खरीदने और बाद में सपोर्ट लेने तक की पूरी प्रक्रिया एक ही प्लेटफार्म पर होगी. यह डिजिटल एजेंट, दुकानदार और पेमेंट कंपनियों को आपस में जोड़ता है. खास बात यह है कि यह पहले से मौजूद सिस्टम जैसे Agent2Agent और Model Context Protocol के साथ भी काम करता है. इसका मतलब है कि अलग-अलग ऐप या वेबसाइट पर जाने की जरूरत कम हो जाएगी.
Shopify, Walmart और Target के साथ साझेदारी
Google ने इस UCP सिस्टम को अकेले नहीं बनाया है बल्कि Shopify, Etsy, Wayfair, Target और Walmart जैसी बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर तैयार किया है. इसके अलावा Visa, Mastercard, Flipkart और Best Buy जैसी 20 से ज्यादा कंपनियों ने भी इसका सपोर्ट किया है. इसका सीधा फायदा यूजर को मिलेगा क्योंकि उन्हें भरोसेमंद ब्रांड्स से सीधे गूगल पर ही शॉपिंग का विकल्प मिलेगा. इससे ऑनलाइन फ्रॉड का डर भी कम होगा और ट्रांजैक्शन ज्यादा सुरक्षित होंगे.
Google Search से सीधे खरीदारी
UCP की मदद से गूगल ने AI Mode in Search और Gemini ऐप में नया चेकआउट फीचर जोड़ा है. अमेरिका में यूजर गूगल पर दिख रहे प्रोडक्ट को क्लिक करके सीधे Google Pay से पेमेंट कर सकेंगे. इसमें वही कार्ड और एड्रेस इस्तेमाल होगा जो Google Wallet में पहले से सेव है. जल्द ही इसमें PayPal का सपोर्ट भी जोड़ दिया जाएगा. यानी सर्च से लेकर डिलीवरी तक का पूरा सफर गूगल के अंदर ही पूरा होगा. हालांकि, भारत में यह सुविधा कब तक आएगी इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है.
AI सेल्समैन और स्पेशल ऑफर्स
Google एक नया बिजनेस एजेंट भी ला रहा है, जो वर्चुअल सेल्समैन की तरह काम करेगा. यह लोव्स, रीबॉक, माइकल्स और पॉशमार्क जैसी कंपनियों के साथ शुरू होगा. इसके साथ ही डायरेक्ट ऑफर्स नाम का फीचर भी टेस्ट किया जा रहा है, जिसमें यूजर को खरीदारी के समय खास डील दिखाई जाएंगी. पेटको, सैमसोनाइट और ई.एल.एफ. कॉस्मेटिक जैसे ब्रांड इसमें शामिल हैं. इसका मकसद यह है कि जो यूजर खरीदने के मूड में हैं, उन्हें सही ऑफर सही समय पर मिल जाए.
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp-Telegram चलाने का तरीका बदलेगा! फोन में रखना होगा रजिस्टर्ड SIM
अगर आप WhatsApp या Telegram का इस्तेमाल करते समय फोन से SIM कार्ड निकाल देते हैं, या अपने अकाउंट को दूसरे फोन और लैपटॉप पर चलाते हैं, तो आने वाले समय में आपको कुछ बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। केंद्र सरकार ने…
ट्रंप की एक और नाम बदलने की मांग, सुंदर पिचाई बोले- नो, नो, नो!
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने दावा किया है कि उन्होंने गूगल के सीईओ (Google CEO) सुंदर पिचाई से अटलांटिक महासागर का नाम बदलने के बारे में बात की थी। ट्रंप की…
अंतरिक्ष में ISRO ने रचा नया अध्याय, EOS-05 की सफल लॉन्चिंग
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने EOS-05 सैटेलाइट की सफल लॉन्चिंग के साथ अंतरिक्ष क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। GSLV-F17 रॉकेट ने श्रीहरिकोटा से उड़ान भरकर EOS-05 को उसकी निर्धारित Sub-GTO…
WhatsApp Plus पर अब एक साथ 20 चैट कर सकेंगे पिन, बस करना होगा ये काम
अगर आप रोजाना कई जरूरी लोगों और ग्रुप्स से WhatsApp पर बातचीत करते हैं, तो अब बार-बार चैट खोजने की परेशानी कम हो सकती है। WhatsApp Plus सब्सक्रिप्शन लेने वाले यूजर्स को अब एक साथ 20 चैट पिन करने की सुविधा मिल रही है।…
