24 घण्टे ऑनलाइन

WhatsApp पर सिर्फ चैट नहीं, ऐप से कर सकते हैं बंपर कमाई

WhatsApp सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग जैसी सुविधाओं तक ही सीमित है? जवाब है नहीं, आप इस ऐप के जरिए मोटी कमाई भी कर सकते हैं. चौंक गए कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप भला किस तरह से आपकी कमाई का जरिया बन सकता है? दरअसल, बहुत से लोगों…

24GhanteOnline
November 29, 2025
2 min read

WhatsApp सिर्फ चैटिंग और कॉलिंग जैसी सुविधाओं तक ही सीमित है? जवाब है नहीं, आप इस ऐप के जरिए मोटी कमाई भी कर सकते हैं. चौंक गए कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप भला किस तरह से आपकी कमाई का जरिया बन सकता है? दरअसल, बहुत से लोगों को इस बात की सही जानकारी तक नहीं है कि किस तरह से WhatsApp पर मौजूद फीचर्स और टूल्स का सही इस्तेमाल कमाई को बढ़ा सकते हैं.

WhatsApp Business है कमाई का जरिया


ऑनलाइन सेलर्स, छोटे दुकानदारों और सर्विस प्रोवाइडर्स, इन सभी के लिए WhatsApp Business पर मौजूद टूल्स बेहद ही काम के हैं. बिजनेस अकाउंट चलाने वालों को व्हाट्सऐप की तरफ से ऑटो रिप्लाई, बिजनेस प्रोफाइल, क्विक रिप्लाई और कैटलॉग जैसे फीचर्स मिलते हैं. बिजनेस अकाउंट के साथ मिलने वाले इन फीचर्स के जरिए आप लोग सर्विस और प्रोडक्ट को प्रोफेशनल तरीके से पेश कर सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों तक पहुंच बना सकते हैं.

प्रोडक्ट बेच करें कमाई


WhatsApp Business में Catalogue नाम से एक कमाल का फीचर दिया गया है. आप इस फीचर की मदद से प्रोडक्ट्स की तस्वीर, प्रोडक्ट की डिटेल्स और प्रोडक्ट की कीमत को अपलोड कर सकते हैं, इससे फायदा ये है कि ग्राहक बिना आपकी वेबसाइट पर जाए, सीधे व्हाट्सऐप के जरिए सामान खरीद सकता है और आपको ऑर्डर मिल सकता है. इस फीचर का इस्तेमाल कर बहुत से सेलर्स हर दिन हजारों की कमाई कर रहे है.

ऐसे बढ़ाएं पहुंच


WhatsApp में ब्रॉडकास्ट फीचर मिलता है, ये फीचर एक मैसेज को एक ही बार में कई लोगों तक एक-साथ पहुंचाने में मदद करता है. अगर आप किसी प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहे हैं तो ये फीचर मार्केटिंग के लिहाज से आपके बहुत ही काम आ सकता है. इसके अलावा आप WhatsApp Community फीचर के जरिए भी पहुंच बढ़ा सकते हैं.

इस खबर को लाइक और शेयर करें

Comments (0)

0/2000 characters

Facebook टिप्पणियाँ

टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें

टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।