बसंत पंचमी के दिन बिना मुहूर्त के भी कर सकते हैं ये काम, यहां देखें लिस्ट
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य की शुरुआत से पहले शुभ मुहू्र्त का विचार किया जाता है। लेकिन हिंदू धर्म ग्रंथों में कुछ दिनों को अबूझ मुहूर्त के तौर पर देखा जाता है। यानी उस दिन बिना किसी मुहूर्त को देखे शुभ…
हिंदू धर्म में किसी भी शुभ व मांगलिक कार्य की शुरुआत से पहले शुभ मुहू्र्त का विचार किया जाता है। लेकिन हिंदू धर्म ग्रंथों में कुछ दिनों को अबूझ मुहूर्त के तौर पर देखा जाता है। यानी उस दिन बिना किसी मुहूर्त को देखे शुभ काम जैसे मुंडन संस्कार, भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी या गृह प्रवेश आदि किए जा सकते हैं। ऐसा ही खास दिन बसंत पंचमी (Basant Panchami) का भी है। इस साल बसंत पंचमी उदयातिथि के अनुसार 3 फरवरी को मनाई जाएगी। लेकिन कुछ जगहों पर बसंत पंचमी का पर्व 2 फरवरी को भी मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, बसंत पंचमी हर साल माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बिना किसी मुहूर्त को देखे कार्यों को संपन्न किया जा सकता है।
जानें बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन कौन-से काम कर सकते हैं-
1. भवन निर्माण या भूमि पूजन: बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन मकान का निर्माण प्रारंभ करवाना या भूमि पूजन करवाना अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इस दिन भूमि, भवन व वाहन की खरीदारी का भी शुभ फल प्राप्त होता है।
2. विवाह: हिंदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, बसंत पंचमी (Basant Panchami) के दिन अबूझ मुहूर्त होने के कारण इस दिन शादी-ब्याह के सबसे ज्यादा मुहू्र्त होते हैं। मान्यता है कि यह दिन दोष रहित है और इस दिन शादी-विवाह से जुड़ा कोई भी काम किया जा सकता है।
3. गृह प्रवेश: बसंत पंचमी (Basant Panchami) का दिन गृह प्रवेश के लिए अत्यंत शुभ होता है। मान्यता है कि इस दिन गृह प्रवेश करने से जीवन में खुशियों का आगमन होता है।
4. पूजा-पाठ या मुंडन संस्कार: अगर आप बच्चे का मुंडन या घर पर हवन या कोई पूजा करवाना चाहते हैं तो बसंत पंचमी का दिन चुन सकते हैं। यह दिन घर में पूजा-पाठ के लिए अत्यंत शुभ माना गया है।
5. नया काम प्रारंभ करना: किसी भी नए काम की शुरुआत के लिए बसंत पंचमी का शुभ माना गया है। इस दिन आप अपने व्यापार में विस्तार भी कर सकते हैं। यात्रा के लिए भी यह दिन शुभ होता है।
Facebook टिप्पणियाँ
टिप्पणी करने के लिए Facebook में लॉगिन करें
टिप्पणियां अक्षम हैं। व्यवस्थापक से संपर्क करें।
सम्बंधित ख़बरें
धनतेरस पर खरीदारी के बाद न करें ये गलती, जानें बर्तन, सोना-चांदी और झाड़ू की पूजा का तरीका
करवा चौथ पर इन दिशाओं में करें पूजा, खुशियों से महक उठेगा दांपत्य जीवन
Karwa Chauth Vastu Rules: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाएं निर्जला उपवास रखती हैं। वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार,…
कब है शरद पूर्णिमा? जानें खीर रखने का महत्व
हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा को विशेष फलदायी तिथि माना जाता है। साल 2026 में यह पर्व रविवार, 25 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कोजागरी पूर्णिमा के नाम से प्रसिद्ध इस पर्व पर मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा की जाती है।…
मनी प्लांट इस जगह रखने से हो सकती है धन की हानि
हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। घर में मनी प्लांट (Money Plant) लगाने से धन और सुख-समृद्धि बढ़ती है, लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको पैसों का नुकसान भी झेलना पड़ सकता है। >> मनी प्लांट (Money…
